logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Packing
पैकिंग
इंजन तथा पम्प - दण्डों को दाब - रोधक बनाने के लिये भरण - पेटी में ठूंसा जाने वाला पदार्थ।

Painting shop
पेंट - शाला
यहां पर विभिन्न कार्यशालाओं में निर्मित वस्तुओं पर पेंट किया जाता है।

Parallel flow condenser
समान्तर - प्रवाह द्रवणित्र
इसमें शक्ति जल की धार तथा भाप द्रवणित्र के ऊपर से प्रवेश करके समान्तर रूप से नीचे की ओर प्रवाहित होते हैं।

Pareto principle
पेरेटो सिद्धांत
'बहुत से नगण्यों की तुलना में कतिपय महत्वपूर्ण पर ध्यान देना'' एक सार्वभौमिक प्रभावी प्रबन्ध सिद्धांत है जिसका उपयोग प्रबन्धन की अधिकांश समस्याओं के निवारण हेतु न्यूनतम विश्लेषण द्वारा किया जाता है।

Parted core box
विभक्त कोर पेटी
दो या अधिक भागों से बनी कोर संचक पेटी।

Parted line
पृथक्कारी रेखा
साँचे के दो भागों को अलग - अलग दर्शाने वाली रेखा।

Parted pattern
विभक्त प्रतिरूप
साँचे में सुगमतापूर्वक निकालने के लिये दो या अधिक भागों में बना प्रतिरूप। उसमें विभिन्न भागों के नाम उनकी साँचा पेटी में अवस्थिति के अनुसार होता है। जैसे - ऊपरी भाग को उच्चक / कोप, मध्य भाग को मध्यम / चीक और निचले को निम्नक / ड्रैग कहते हैं।

Partial node
आंशिक निस्पंद
किसी स्थायी तरंग तन्त्र में वह बिन्दु रेखा या पृष्ठ जहाँ पर तरंग क्षेत्र का कोई अभिलक्षण न्यूनतम आयाम (शून्य से अधिक) होता है।

Partial pressure
आंशिक दाब
किसी गैस मिश्रण के पात्र को उसी मिश्रण के एक अवयव से भरने पर प्राप्त दाब।

Partial volume
आंशिक आयतन
किसी गैसीय मिश्रण के एक अवयव द्वारा डाला गया दाब जब वह उसी पात्र में अकेला रखा है।


logo