logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Pit - head gear
गर्त - हैड गियर
गर्त - मुक पर स्थापित अपने ढांचे के साथ सम्पूर्ण मशीनरी, जो पिंजर को ऊपर और नीचे ले जाती है।

Pitch
अंतराल / पिच
किसी पेंच में आसनन चूडियों अथवा गरारी के आसन्न दाँतों के संगत बिंदुओं के बीच की दूरी।

Pitch angle
अन्तराल कोण
बेवल गियर के अक्ष और अन्तराल शंकु जनित्र के बीच का कोण।

Pitch circle
अन्तराल - वृत्त
दो दाँते एक दूसरे को चलाने के लिये किसी बिन्दु अथवा रेखा पर स्पर्श करते हैं। केन्द्र से इस स्पर्शी बिन्दु तक की दूरी को अर्धव्यास मानकर जो काल्पनिक वृत्त बनता है, इस वृत्त को अन्तराल वृत्त कहते हैं।

Pitch cone
अन्तराल शंकु
बेवेल गियर के सम्पर्क शंकु, जिस पर अभिलम्ब दाब कोण बराबर होते हैं। वे गियरों के घूर्णन के साथ समाक्षीय होते हैं।

Pitch control
अन्तराल नियंत्रण
किसी हैलीकॉप्टर के मुख्य रोटर का सामूहिक और चक्रीय अन्तराल नियंत्रण।

Pitch curve
अन्तराल वृत्त
अन्तराल शंकु में दंत पृष्ठों का अन्तराल।

Pitch cylinder
अन्तराल सिलिण्डर
वर्म व्हील का सिलिण्डर जो अपनी घूर्णा - अक्ष के सामन्तर होता है तथा जिस पर अनुप्रस्थ अन्तराल अक्षीय अन्तराल के बराबर होता है।

Pitch diameter
अन्तराल व्यास
अन्तराल वृत्त या गियर के सिलिण्डर का व्यास।

Pitch line
अन्तराल रेखा
वह रेखा या वृत्त, जिस पर चक्र दंतो का अन्तराल मापा जाता है।


logo