logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Mechanical Engineering (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Gear cutters
गरारी कर्तक
दंत प्ररूपी - भ्रमिर्तक या हॉब आदि, जिनकी सहायता से गरारी - पहियों पर दाँते काटे जाते हैं।

Gear cutting machine
गरारी कर्तन मशीन
दाँतेदार पहिये बनाने वाली मशीन, इसमें दाँतों के मध्य के पदार्थ को हटाया जाता है।

Gear drive
गियर चालन
इस प्रकार के चालन में शाफ्टों के मध्य शक्ति संचरण गियरों के द्वारा होता है। इस चालन की विशेषता यह है कि इसमें चालन घर्षण रहित होती है।

Gear grinding machine
गरारी अपघर्षण मशीन
गरारी को अपघर्षित करने वाली मशीन, इसके द्वारा तापोचार के कारण गियर में आई विकृति को हटाया जाता है इसमें या तो प्ररूपित अपघर्षी पहियों का या दो सपाट पहियों का इस्तेमाल किया जाता है जो दो गरारियों के दाँतों के मध्य के अवकाश में फिट हो जाते हैं।

Gear miller
गियर भ्रमिकर्तक
भ्रमिकर्तित्र / मिलिंग मशीन, जिसमें सही - आकार भ्रमिकर्तक की सहायता से गरारी के दाँते काटे जाते हैं।

Gear pump
गियर पम्प
वह पम्प, जिसमें ढलवां लोह या इस्पात के कोश के अन्दर दो गियरलगे होते हैं। एक गियर किसी वाह्य साधन से चलाया जाता है तथा यह गियर दूसरे को चलाता है।

Gear - box
गियर - बॉक्स
बॉक्स या आवरक, जिसमें गरारियों का पूर्ण तंत्र रहता है, जिसकी सहायता से चालक-शॉफ्ट से चालित-शॉफ्ट के मध्य चाल को बदला जाता है या घूर्णन की दिशा को बदला जाता है या चाल को बदले या बिना बदले शॉफ्ट की दिशा को बदला जाता है।

Geared headstock
गियरित हैडस्टॉक
हैडस्टॉक जिसमें पश्च - गरारी लगी होती है।

Geared lathe
गियरित खराद
वह खराद, जिसमें पश्च - गरारी या बहु - चाल गरारी - बॉक्स होता है जो चालक मोटर और शीर्, (हैडस्टॉक) के मध्य लगा होता है।

Gearing
गियरन या गियर निकाय
(1) शक्ति-संचरण के लिये गरारी पहियों का तंत्र या विन्यास।
(2) गियरन का एक अर्थ सिर्फ गियर से होता है लेकिन अधिकांश रूप में गरारियों के विन्यास के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। गरारी-तंत्र के अन्तर्गत सभी प्रकार के दाँतेदार पहिये आते हैं जो गतिमान अवयवों में निश्चित गति प्रदान करते हैं।


logo