पारगम्यता गुणांक
मानक अवस्थाओं में गैस आदि एक अणुओं की इकाई - क्षेत्र में से विचरण की वह दर जो ठोस रोधिका (झिल्ली) की मोटाई इकाई विभेदी दाब तथा ताप के अनुसार होती है।
Permeabiliy of cell
कोशिका पारगम्यता
वह दर जिस पर खनिज और जल पादप - कोशिका में प्रवेश करते हैं।
Permeable
पारगम्य
ऐसी सतह जिसके आर - पार द्रव पदार्थ निकल सके।
Permeameter
पारगम्यता मापी
किसी नहर से प्रवाह में अंत:क्षेप किये बिना होने वाले रिसाव या गति के मापने की विधि।
Permian
पर्मियन
भूवैज्ञानिक समय - सारणी में पुराजीवी महाकल्प का अंतिम कल्प और उस काल में निर्मित शैल।
Permissible dose
अनुमेय मात्रा
किसी निर्धारित अवधि में विकिरण / रसायन / पदार्थ की वह मात्रा जिसे जीव स्वयं को क्षति पहुंचाए बिना ग्रहण कर सकता है।
Pemissible immision concentration
अनुमेय सह्यसांद्रता
पृथ्वी की सतह के निकट वायुमंडल में विजातीय पदार्थों का वह सांद्रण जो मनुष्यों, जीवों और पादपों द्वारा सहनीय है।
Permissible velocity
अनुमेय वेग
वह अधिकतम वेग जिस पर जल किसी संरचना, नहर या वाहिका से होकर जाने पर उसे अधिक क्षति नहीं पहुंचाता।
Permutit
परम्यूटिट
जल के मृदुकरण के लिये प्रयुक्त एक संश्लेषी जियोलाइट।
Peroxyacetyl nitrate (pan)
परऑक्सी ऐसीटिल नाइट्रेट
प्रकाश - रासायनिक धूम कुहरे में पाए जाने वाले रसायनों का समूह।