logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Administering state
प्रशासी राज्य इस पद का प्रयोग संयुक्त राष्ट्र की न्याय प्रणाली के प्रसंग में किया जाता है। जिन राज्यों को संयुक्त राष्ट्र के द्वारा प्रदेश अथवा प्रदेशों के प्रशासन का कार्यभार न्यास के रूप में सौंपा जाता है, उन राज्यों को प्रशासी राज्य कहा जाता है।

Administration
प्रशासन, प्रशासन-तंत्र कार्यपालिका का वह अंग जिसपर सरकार की नीतियों, नियमों, अधिनियमों और विधियों के कार्यान्वयन का दायित्व होता है।

Administrative state
प्रशासकीय राज्य वर्तमान काल में राज्य के कार्य-क्षेत्र में विस्तार होने के कारण उसके प्रशासकीय अंगों और प्रशासनतंत्र की प्रधानता और प्रबल महत्व के फलस्वरूप राज्य का परिवर्तित स्वरूप। इस परिवर्तित स्वरूप को ही प्रशासकीय राज्य कहा जाने लगा है।

Admiralty jurisdiction
समुद्री क्षेत्राधिकार, नावाधिपति अधिकार-क्षेत्र समुद्री अथवा राष्ट्रीय जल मार्गों में नौ परिवहन, व्यापार, वाणिज्य आदि से संबंधित किसी भी मामले की न्यायिक जाँच करने तथा तत्संबंधी निर्णय करने का अधिकार।

Admission of adjournment motion
स्थगन-प्रस्ताव की स्वीकृति सदन की नियमित कार्यसूची से हटकर किसी ऐसे प्रश्न पर विचार करने के प्रस्ताव को स्वीकार करना जो तात्कालिक सार्वजनिक महत्व का हो। इसे स्वीकार करने या न करने का अधिकार स्पीकर को होता है।

Admonition
भर्त्सना सदन की मर्यादा अथवा अनुशासन भंग करने वाले सदस्यों को अध्यक्ष द्वारा दी गई प्रताड़ना जिसमें दंड की धमकी का भाव भी निहित होता है।

Adult
वयस्क, बालिग विधि द्वारा निर्धारित आयु प्राप्त स्त्री अथवा पुरुष। अनेक देशों में (भारत, अमेरिका, इंग्लैंड) मताधिकार 18 वर्ष की आयु होने पर प्राप्त हो जाता है। अतः प्रत्येक 18 वर्ष के युवक, युवती को वयस्क माना जा सकता है।

Adult franchise ( = adult suffrage)
वयस्क मताधिकार निर्वाचन प्रक्रिया में भाग लेने के लिए मतदान का वह अधिकार जो किसी देश के सभी वयस्क नागरिकों को बिना धर्म, मूलवंश, जाति, जन्म स्थान आदि के भेदभाव के प्राप्त होता है। अनेक देशों में (भारत, अमेरिका, इंग्लैंड) 18 वर्ष की आयु होने पर यह अधिकार प्राप्त हो जाता है।

Adult suffrage
वयस्क मताधिकार दे. Adult franchise.

Adverse motion
प्रतिकूल प्रस्ताव किसी प्रस्ताव को निरस्त करने या उसके विपरीत व्यवस्था स्थापित करने के प्रयोजन से प्रस्तुत प्रस्ताव।


logo