logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Allied Council for Japan
जापान के लिए मित्र राष्ट्र परिषद् द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत विजित जापान में मित्र शक्तियों के हितों का प्रबंध करने वाला शासी निकाय। 14 अगस्त, 1945 को जापान के समर्पण के पश्चात् जनरल डगलस मैकआर्थर मित्र राष्ट्र परिषद् के सर्वाच्च कमांडर नियुक्त हुए जिनका स्थान 1951 में जनरल मैथ्यू वी. रिज़वे ने लिया।

Allied High Commission
मित्र राष्ट्र उच्च आयोग संयुक्त राज्य अमेरिका, ग्रेट ब्रिटेन और फ्रांस की सरकारों द्वारा नामोद्दिष्ट तीन व्यक्तियों से गठित आयोग जिसे द्वितीय महायुद्ध के उपरांत जर्मनी के आत्मसमर्पण तथा उसका विभाजन कर दिए जाने पर पश्चिमी राष्ट्रों के अधीनस्थ क्षेत्रों के शासन तथा नियंत्रण का सर्वोच्च अधिकार दिया गया था।

Allied Military Government
मित्रराष्ट्र सैनिक सरकार दोनों विश्व युद्धों में विजित क्षेत्रों में मित्रराष्ट्रों द्वारा संयुक्त सैनिक शासन।

Allies
मित्र राष्ट्र किसी संधि के अंतर्गत सहबद्ध राज्य या अधिराष्ट्र। समान उद्देश्य अथवा हित संवर्धन के लिए किसी सहबंध समझौते अथा संधि के अंतर्गत संयुक्त संगठन या सहबद्ध राज्य। दोनों विश्व युद्धों में जर्मनी के विरुद्ध लड़ने वाले राष्ट्रों को मित्र राष्ट्र कहा जाता था।

All India Services
अखिल भारतीय सेवाएँ भारतीय संविधान में `अखिल भारतीय सेवाएँ` के नाम से उल्लिखित पदाधिकारी वर्ग जिनका चयन संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा के साध्यम से केंद्रीय सरकार करती है और चयनित अधिकारियों को विभिन्न राज्यों में नियुक्ति के लिए आबंटित किया जाता है। उनका स्थानांतरण केवल संबंधित राज्यों में ही हो सकता है अथवा केंद्र में इनकी प्रतिनियुक्ति हो सकती है। अखिल भारतीय सेवाओं के कुछ उदाहरण हैं- 1. भारतीय प्रशासनिक सेवा, 2. भारतीय पुलिस सेवा, और 3. भारतीय वन सेवा।

Allocation of time
समय का विनिधान 1. संसद या विधान सभा के किसी सदन में उसके सदस्यों द्वारा किसी तात्कालिक महत्वपूर्ण, अत्यावश्यक अथवा अविलंबनीय विषय या प्रस्ताव पर विचार-विमर्श करने के लिए अध्यक्ष द्वारा निर्धारित या निर्दिष्ट समय या नियतन की व्यवस्था। 2. विभिन्न कार्यों, विषयों, मदों या प्रस्तावों आदि पर सम्यक् विचार-विमर्श या वाद- विवाद करने के लिए किसी समर्थ पदाधिकारी द्वारा विचारावधि का विषयवार बंटवारा। इस प्रकार आबंटित समय में ही, पूर्व निर्धारित कार्य को पूरा करने का यथासाध्य प्रयत्न किया जाता है। 3. संसद के किसी एक सदन में, अध्यक्ष की अनुमति से किसी विशिष्ट विधेयक, प्रस्ताव या किसी महत्वपूण राष्ट्रीय प्रश्न या समस्या पर संसद सदस्यों द्वारा पारस्परिक तर्क- वितर्क, चर्चा-वार्ता आदि के लिए समय नियतन की व्यवस्था।

Alternate members
वैकल्पिक सदस्य कुछ दलों संगठनों तथा दलों के निकायों (जैसे, सोवियत संघ के साम्यवादी दल का पोलित ब्यूरो अथवा केंद्रीय समिति) में सदस्यों के अतिरिक्त वैकल्पिक सदस्य थे। प्रत्येक वैकल्पिक सदस्य को अपने मूल सदस्य की अनुपस्थिति में न्यायालय की कार्यवाही में भाग लेने का अधिकार था।

Alternative vote
वैकल्पिक मत दे. Preferential voting.

Ambassador
राजदूत किसी अन्य देश की राजधानी में अपने राज्य के प्रतिनिधि के रूप में सर्वोच्च राजनयिक प्रतिनिधि।

Ambassador designate
नामोद्दिष्ट राजदूत किसी राज्य की ओर से मनोतीन, नामित (नामज़द) या नियुक्त राजदूत। इस पद का प्रयोग नियुक्त राजदूत द्वारा कार्यभार संभालने के पूर्व की स्थिति के लिए किया जाता है।


logo