logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Armed merchantman
सशस्त्र व्यापारी जहाज़, सशस्र वाणिज्य-पोत किसी तटस्थ राज्य का ऐसा व्यापारी जहाज़ जो युद्धकाल में आत्मरक्षार्थ अस्त्र-शस्त्रों से लैस कर दिया जाता है।

Armed neutrality
सशस्त्र तटस्थता युद्ध काल में किसी तटस्थ राष्ट्र द्वारा युद्धरत देश में अपनी तटस्थता की रक्षा के लिए आवश्यक होने पर सैनिक बल का प्रयोग करने के लिए तैयार रहना।

Armed peace
सशस्त्र शांति आसन्न संकट, आशंकित युद्ध या आत्मरक्षा के लिए शांतिकाल में भी सैन्य शक्ति और शस्त्र-सज्जा युद्ध स्तर पर बने रहने की स्थिति। इस प्रकार परस्पर विरोधी पक्षों की सामरिक तैयारियों के होते हुए भी शांति बनी रहती है। इसे सशस्त्रबलाश्रित शांति भी कहा जाता है।

Armed rebellion
सशस्त्र विद्रोह किसी राज्य के विघमान शासन तथा उसके अधिकारियों के विरुद्ध किसी व्यक्ति, समूह, दल या गुट द्वारा व्यापक रूप से हिंसात्मक और संगठित प्रतिरोध। इस प्रकार का सशस्त्र विद्रोह गृहयुद्ध को जन्म दे सकता है। जब इस प्रकार का प्रतिरोध सरकार अथवा सेना के किसी भाग के ही किसी `अंग द्वारा किया जाता है तो उसे `सशस्त्र विप्लव` (armed revolt) कहते हैं।

Armed ship ( = armed vessel)
सशस्त्र जहाज़, सशस्त्र पोत तोप आदि ध्वंसक आयुधों से युक्त जहाज़ विशेषकर ऐसा व्यापारिक जहाज़ जिसमें आत्मरक्षा के लिए तोपें व अन्य रक्षा-साधन लगे हुए हों।

Armistice
युद्धविराम, युद्धविराम समझौता 1. युद्धविराम : शांति-संधि-वार्ता चलाने लिए अल्पकालिक युद्ध-स्थगन। यह युद्ध-स्थगन स्थानीय या व्यापक होता है। यदि युद्धविराम क्षेत्र विशेष तक सीमित होता है तो `स्थानीय` कहा जाता है और समस्त रणक्षेत्र पर लागू होता है तो `व्यापक` कहलाता है। 2. युद्धविराम समझौता: युद्धकारी पक्षों की सैनिक और सामरिक गतिविधियों को रोकने के लिए किया गया अस्थायी समझौता। यह समझौता करने का अधिकार दोनों पक्षों के प्रधान सेनापतियों या राजनयिक प्रतिनिधियों को होता है और यह तब तक अपूर्ण माना जाता है जब तक इसकी पुष्टि संबद्ध राज्य की उच्च और समर्थ सत्ता द्वारा नहीं हो जाती। युद्धविराम समझौते से सशस्त्र संघर्ष की स्थिति तो तात्कालिक रूप से समाप्त हो जाती है किंतु `युद्ध-अवस्था` समाप्त नहीं होती।

Armistice day
युद्धविराम दिवस 1. अल्पकालिक या अस्थायी रूप से सशस्त्र संघर्ष के स्थगित होने का दिवस। 2. प्रथम विश्व युद्ध में, युद्ध विराम संधि के हस्ताक्षरित होने का ऐतिहासिक दिन, 11 नवम्बर, 1918। युद्धोत्तर काल में हर वर्ष 11 नवम्बर के ऐतिहासिक दिन ठीक ग्यारह बजे, (ठीक उस समय जब उस संधि पर हस्ताक्षर हुए थे) दो मिनिट का मौन रखकर स्मृति दिवस मनाया जाने लगा। अब भी हर वर्ष यह पर्व 11 नवम्बर के निकटवर्ती रविवार के दिन मनाया जाता है और गिरजाघरों में विशेष प्रार्थना समाएँ आयोजित की जाती हैं।

Armistice demarcation line
युद्धविराम सीमांकन रेखा युद्धरत राष्ट्रों या उनके सेनापतियों द्वारा युद्धात्मक गतिविधियाँ स्थगित करने और शांति बनाए रखने के उद्देश्य से किए गए अंतरिम समझौते के अंतर्गत निश्चित और निर्धारित विभाजन रेखा, जिस पर दोनों सेनाएँ यथावत् बनी रहती हैं।

Arms control
आयुद्ध नियंत्रण, शस्त्र नियंत्रण युद्ध के संकट को दूर करने के उद्देश्य से परस्पर सहमति द्वारा अपनाई गई ऐसी अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था जिसके अंतर्गत राज्यों द्वारा अपने अस्त्र भंडारों में अभिवृद्धि करने, नए अस्त्र-शस्त्रों का उत्पादन करने या विदेशों से आयात करने पर प्रतिबंध लगाया जाता है। इस पर रोक, किन्हीं भौगोलिक क्षेत्रों का विसैन्यीकरण आदि।

Arms embargo
शस्त्र प्रतिषेध, आयुध प्रतिषेध प्रारंभ में `प्रतिषेध` पद का अभिप्राय युद्ध छिड़ने पर बन्दरगाहों में खड़े जलपोतों के निर्गमन पर रोक लगाने से लिया जाता था परन्तु कालांतर में इसका व्यापक अर्थ लिया जाने लगा और सभी अस्त्र-शस्त्रों के निर्यात पर प्रतिबंध इसकी परिधि में आ गया और इस प्रकार इसे `शस्त्र प्रतिषेध` कहा जाने लगा। इस प्रकार के `शस्त्र प्रतिषेध` संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा अनेक बार लगाए गए हैं।


logo