logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Rajaneetivijnan Paribhasha Kosh (English-Hindi)

Anti-apartheid movement
रंग-भेद विरोधी आंदोलन दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद और अश्वेत प्रजातियों के पृथक्वासन का विरोधी आंदोलन। संयुक्त राष्ट्र संघ में, सन 1953 से किया जा रहा रंगभेद और पृथक्वासन-विरोधी अभियान। यह उल्लेखनीय है कि संयुक्त राष्ट्रसंघ ने दक्षिण अफ्रीकी शासन की नीतियों को `मानव अधिकारों का हनन` और `अंतर्राष्ट्रीय शांति के लिए खतरा` बताया है। गुट निरपेक्ष आंदोलन के कार्यक्रमों में भी यह एक प्रमुख मुद्दा है।

Anti-colonialism
उपनिवेश विरोध प्रथम विश्व युद्ध के उपरांत विश्व में उपनिवेशवाद के विरुद्ध एक भावना ने जन्म लिया जिसने शनैः शनैः आंदोलन का रूप धारण कर लिया। इसका लक्ष्य सभी लोगों के आत्मनिर्णय के अधिकार की माँग करते हुए सभी उपनिवेशों को स्वतंत्र करने के लिए औपनिवेशिक शक्तियों पर दबाब डालना था। द्वितीय विश्व युद्ध के उपरांत सभी उपनिवेश धीरे-धीरे स्वतंत्र हो गए। साम्यवादी देश और गुट निरपेक्ष राज्य उपनिवेशवाद के कट्टर विरोधी रहे हैं।

Anti-Comintern Pact
कोमिंटर्न विरोधी समझौता साम्यवादी प्रसार-प्रचार को रोकने तथा तृतीय अंतर्राष्ट्रीय साम्यवादी संगठन (Third International) के विरुद्ध 17 नवम्बर, 1936 को जर्मनी तथा जापान के मध्य हुआ समझौता। इस समझौते पर बाद में इटली, स्पेन, हंगरी, रूमानिया, बल्गेरिया, स्लोवाकिया, क्रोशिया, डेन्मार्क, फिनलैंड तथा मंचूको और नानकिंग की जापानी कठपुतली सरकारों की ओर से हस्ताक्षर किए गए।

Anti-fascist
फासिस्ट विरोधी, फास्टिवाद विरोधी 1. सन् 1919 में स्थापित इतालवी संगठन और उसके नेता बेनिटो मुसोलिनी के नेतृत्व में बनी सरकार का विरोधी। 2. फासिज्म का प्रतिरोध या विरोध करने वाला। 3. निरंकुश सर्वाधिकारवादी राज्य का विरोधी। 4. स्पेन में जनरल फ्रांकों द्वारा स्थापित फासिस् सरकार और स्पेनी फासिस्ट दल का विरोधी।

Anti-federalist
संघवादविरोधी अमेरिकी संविधान के निर्माण तथा सत्यांकन के समय अमेरिकी राजनीतिज्ञों का वह गुट जो संविधान के प्रारूप में शक्ति के केंद्रीकरण के विरोधी थे और राज्यों की पृथक पहचान बनाए रखना चाहते थे तथा इसी कारण संविधान के सत्यांकन का विरोध कर रहे थे।

Anti-imperialistic wars
साम्राज्यवाद विरोधी युद्ध संसार में समय-समय पर साम्राज्यवादियों के विरुद्ध होने वाले संघर्ष जिन्हें सामाज्यवाद विरोधी युद्ध कहा गया है। जैसे, नेपोलियन की विस्तारवादी प्रवृत्तियों के विरुद्ध यूरोपीय शक्तियों के गठबंधन द्वारा लड़े गए युद्ध। इनमें रूस में रोमोनोक के विरुद्ध साम्यवादियों का संघर्ष भी शामिल है।

Anti-militarism
सैन्यतंत्र विरोध, प्रतिसैन्यवाद 1. सैन्य-तंत्र या सैन्यवाद का विरोध करने वाली जन-भावना या रीति-नीति। 2. किसी देश की शासन व्यवस्था को सेना की अधीनता से मुक्त कराने की नीति। 3. सैन्य-तंत्र के विरोध हेतु स्थापित और सुनियोजित संघर्ष।

Anti-missile
प्रतिप्रेक्षपास्त्र प्रक्षेपास्त्रों का सामना करने और उन्हें मार्ग में ही नष्ट-भ्रष्ट करने में सहायक और प्रयुक्त अस्त्र।

Anti-party' group
स्वदल-विरोधी समूह एक ही दल में, गुटपरक भावना से प्रेरित छोटा समूह जो दल की रीति-नीतियों का प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से विरोध करता है।

Anti-power politics
प्रति शक्तिपरक राजनीति ऐसी राजनीति जिसका ध्येय सत्तापरक और मूल्यविहीन नीतियों का विरोध करना हो।


logo