logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Western Music Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Mixed voices
मिश्रित आवाजें
स्त्री और पुरुष की स्वाभाविक चारों प्रकार की ध्वनियों का सम्मिश्रण।

Mode
मेल
पाश्चात्य मध्ययुगीन संगीत के विशिष्ट सप्तस्वरों के अनुक्रम।

Moderato
मध्य लय
मध्यम गति वाली लय जिसमें प्रतिमिनट 108 से 120 तक मात्राएं होती हैं।

Modulation
मूर्च्छना विधान
किसी संगीत रचना में आधार-स्वर-परिवर्तन या षड्ज संक्रमण की वह प्रक्रिया जिसमें इच्छित स्वर समूह की प्राप्ति के लिए किसी विशिष्ट स्वर का विकृतीकरण अनिवार्य होता है।

Molto
अधिक, अति
यह शब्द अधिकता के अर्थ में, प्रायः द्रुतत्व के लिए व्यवहृत होता है जैसे, moto allegro = अति द्रुतलय।

Monochord
एकतंत्री, मोनोकॉर्ड
एक तारवाला उपकरण विशेष जिसमें घुड़च सरकाने की व्यवस्था होती है।

Mordent
सकण स्वर (चिह्र)
एक विशेष प्रकार की मुरकी का सूचक चिह्र विशेष (~), जैसे नी (~) का आशय है नी सं नी या नी ध नी।

Morendo
क्रमिक उपशमन
प्रबलता को धीरे-धीरे कम करते हुए समाप्त करने का संकेत।

Mosso
लयांतर (निर्देश)
लय को द्रुत करते हुए पूर्व लय से भिन्न कर देने का निर्देश।

Motet
मोटेट
चर्च के वृन्दगान की एक विशेष विधा जिसमें मुक्त सहचलन का प्रयोग होता है। यह प्रायः लैटिन भाषा में होती है।


logo