logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Plant Genetics (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

postmeiotic segregation
पश्चअर्धसूत्री विसंयोजन
अर्धसूत्री विभाजन प्रक्रिया के पश्चात समसूत्री विभाजन में आनुवंशिक दृष्टि से भिन्न उत्पादों का पृथक-पृथक होना।

pre-priming complex
प्री-प्राईमिंग काम्प्लैक्स
प्रोटीनों का वह संमिश्र जो उद्गम विस्थल से जुड़ा होता हैं तथा इ.कोलाई में.डी.एन.ए.प्रतिकृति का आरंभन करता हैं।

pro prophase band
पूर्व पूर्वावस्था पट्ट
सूत्रीविभाजन के आरंभ होने से पहले प्लाज्मा झिल्लिका के ठीक नीचे स्थित सूक्ष्मनलिकाओं का एक संकीर्ण पूल।

pribnow box (-10 sequence)
प्रिबनॉ बाक्स
एक लघु सर्वमान्य अनुक्रम जो प्रोकैरियोटिक जीन के अनुलेखन उद्गम बिन्दु के 10 क्षार युग्म बायी और स्थित होता है और जिससे सिग्मा फैक्टर आबद्ध होता हैं।

primary lysosome
प्राथमिक लयनकाय
जल-अपघटनीय एन्जाईम वाली छोटी संग्रह पुटिका जिसका अभी तक अन्य पुटिकाओं से संलयन नही हुआ हैं।

primary transcript
प्राथमिक प्रतिलेख
जीन की एक आर.एन.ए.प्रति जिसकों अनुवादन योग्य अणु बनाने के लिए परिवर्तन करना आवश्यक हैं।

primary trisomic
प्राथमिक एकाधिसूत्री
अतिरिक्त गुणसूत्र वाले जीव की वह कायिक कोशिका जिसमें जाति के अगुणित जीनोम का उपरिवर्तित गुणसूत्र होता हैं।

primary trisomic interchange heterozygote
प्राथमिक एकाधिसूत्री विनिमय विषमयुग्मजी
ऐसा व्यष्टि जिसमें दो असमजात गुणसूत्रों के प्रत्येक युग्म में एक गुणसूत्र विनिमय में सम्मिलित होता है तथा जिसमें प्रत्येक युग्म में से किसी एक का सामान्य गुणसूत्र अतिरिक्त होता हैं। यदि अतिरिक्त गुणसूत्र स्थानांतरित गुणसूत्र होता है तो जीवप्ररुप को तृतीयक एकाधि सूत्री विनिमय विषमयुग्मनज कहते है।

primary trisomic interchange homozygote
प्राथमिक एकाधिसूत्री विनिमय विषमयुग्मजी
ऐसा व्यष्टि जिसमें दो असमजात गुणसूत्रों के दो युग्म के दोनों गुणसूत्र विनिमय में सम्मिलित होता है तथा जिसमें किसी भी युग्म का अतिरिक्त प्रसामान्य गुणसूत्र होता हैं। यदि इसका अतिरिक्त गुणसूत्र भी स्थानांतरण में शामिल होता है तो जीवप्ररुप को तृतीयक एकाधिसूत्री विनिमय समयुग्मनज कहते है।

primer
प्राइमर
एक लघु आर.एन.ए.अथवा डी.एन.ए.रज्जुक खंड जोकि डी.एन.ए.प्रतिकृति के दौरान बहुलीकरण के स्थल के रूप में कार्य करता हैं।


logo