logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Plant Genetics (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

prophage
प्राग्विभेजी, प्रोफाज
लयजनक जीवाणु में स्थित विभोजी डी.एन.ए.का रूप जो सामान्यतया जीवाणुगत गुणसूत्र में समन्वित रहता हैं, किंतु प्लैज्मिड रूपों में भी रह सकता हैं।

prophase
पूर्वावस्था
अन्तरावस्था और मध्यावास्था के बीच केंद्रक विभाजन की प्रथम अवस्था जिसमें गुणसूत्र केंद्रिक के भीतर संघनित होता हैं।

protandry
पुंपूर्वता
पुमंग का स्त्री जायांग से पूर्व परिपक्वन।

protein finger print
प्रोटीन फिंगर प्रिन्ट
प्रोटिनएस द्वारा प्रोटीनों के विदलन से प्राप्त पॉलिपेप्टाइड खंडों का पैटर्न। यह क्रियाविधि प्रोटीन छाया चित्र प्रक्रम के नाम से जानी जाती हैं।

proteinoplast
प्रोटिनोप्लास्ट
प्रोटीनों का भंडारण करने वाले लवक।

proteolysis
प्रोटीनलयनीकरण
पेप्टाइड आबंधों के जल अपघटन द्वारा प्रोटीन का भंजन।

protogyny
स्त्रीपूर्वता
स्त्री जायांग का पुमंग से पूर्व परिपक्वन।

protoplasm
जीवद्रव्य
कोशिकाओं का जीवित पदार्थ जिसमें केंद्रक भी शामिल होता हैं।

protoplast
जीवद्रव्यक
जीवद्रव्य की संरचनात्मक इकाई जिसमें जीवद्रव्य झिल्लिका, केंद्रक और कोशिका द्रव्य शामिल होता हैं।

provirus
प्राग्इवाइरस, प्रागविषाणु
सुकेंन्द्रक गुणसूत्र में स्थित डी.एन.ए.अनुक्रम का द्विक जो आर.एन.ए. पश्चविषाणु के संजीन के अनुरूप होता है।


logo