logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Plant Genetics (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

maternal inheritance
मातृक आनुवंशिकता
मातृक आनवंशिकता आनुवंशिकीय लक्षणों का कोशिका द्रव्य के माध्यम से संचरण, जिसकी संसूचना व्युत्क्रम संकरणों में पुंजनकों तथा स्त्री-जनकों के भिन्न-भिन्न योगदान से मिलती हैं।

matroclinous females
मातृ-प्रधान स्त्रीलिंगी
मादा ड्रॉसोफिला जो अपने एक्स (xx) गुणसूत्र अपनी माता से ओर वाई (Y) गुणसूत्र अपने पिता से ग्रहण करते है।

megasporogenesis
गुरुबीजाणुजनन
गुरूबीजाणु मातृ कोशिका से गुरूबीजाणु उत्पन्न होने की प्रक्रिया।

meiocyte
अर्धसूत्री कोशिका
अर्धसूत्री विभाजन करती कोशिका।

meiotic drive
अर्धसूत्री चालन
प्रत्येक अर्धसूत्री विभाजन के समय युग्मकों में विशिष्ट गुणसूत्र का अधिमान्य विसंयोजन।

Mendelism
मेन्डेलवाद
मेन्डल द्वारा प्रतिपादित आधार भूत वंशगत नियम एवं नविन संकल्पनाएं।

meiosis
अर्द्रसूत्री विभाजन
वह प्रक्रिया जिसके द्वारा द्विगुणित जनन कोशिकाएं अगुणित लिंग कोशिकाएं बनाने के लिए विभाजित होती हैं।

meristic traits
गणनीय विशेषक
वे विशेषक जिसमे लक्षण प्ररुप गणन द्वारा निर्धीरित होते हैं।

merozygote
अंशयुग्मज
एक आंशिक युग्मज जो ग्राही जीवाणु के गुणसूत्र के साथ दाता जीवाणु गुणसूत्र खंड से संयोजन से उत्पन्न होता है, जिसके दौरान दाता गुणसूत्र में उपस्थित समजात प्रतिरुप का विलगन हो जाता हं।

messenger RNA (m RNA)
दूत आर.एन.ए.
आर.एन.ए.अणुओं का एक वर्ग, जिसका प्रत्येक अणु कोशिका डी.एन.ए.के एक रज्जुक का पूरक है और गुणसूत्र से राइबोसोमों के पास आनुवंशिक संदेश पहुंचाने का काम करता हैं।


logo