logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Plant Genetics (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

control variety
नियंत्रण प्रजाति
एक ज्ञात प्रजाति जो मूल्यांकन के दौरान नव-विकसित प्रभेदों के निष्पादन की तुलना के लिए प्रयोग में लायी जाती है।

convergence divergence selection
अभिसारी अपसारी वरण
भिन्न-भिन्न स्थानों पर उगाये गये पुंज समष्टि में आशाजनक जीन प्ररूप का वरण और उसके बाद समस्त चयनित जीनप्ररूपों का स्थूलन एवं उनका परस्पर समागम करने देना।

convergent cross
अभिसारी संकरण
दो से अधिक जनकों में होने वाला संकरण।

co- ordinate genes
समन्वय जीन
वे जीन जो आरंभिक भ्रूण के आधार भूत अग्रपश्च और पृष्टीय अक्ष को स्थापित करने हैं।

cordycepin
कार्डिसेपिन
यह 3 डी-आक्सी-एडेनोसीन है जो आर.एन.ए.के पोलीएडीनिलीकरण का दमन करता है।

core D.N.A.
क्रोड डी.एन.ए.
क्रोड कण पर विध्यमान डी.एन.ए.के 146 आधार युग्म।

co- related response
सहसंबधित अनुक्रिया
किसी समष्टि में दूसरे लक्षण के संलुग्न चयन के लिए एक लक्षण में माध्यम का परिवर्तन।

core particle
क्रोड कण
केन्द्रिकाम का वह पाचन उत्पाद जो डी.एन.ए.के 146 आधार-युग्मों द्वारा धिरे हिस्टोन ओक्टॉमर को बनाये रखता है।

co- repressor
क्रोड दमनकर
एक उपापचयी उत्पाद जो प्रचालक स्थल से संलगन होने से पूर्व एपो-रेप्रेसर के साथ आबद्ध हो जाता है।

corpuseular system of heredity
आनुवंशिकता की वलक पद्धति
वंशागति का एक संत्र जिसमें वंशागति के निर्धारक तत्व अथवा इकाइयों का वलकों द्वारा वहन होता है।


logo