logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Plant Genetics (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

discontinuous gene
असतत जीन
एक जीन जिसमें जैव सूचना इन्ट्रोनो द्वारा पृथककृत दो और अधिक एक्सॉनों में विभक्त रहती है।

discontinuous relpication
असतत प्रतिगति
डी.एन.ए.का लघु खंडों में संश्लेषण जो बाद में जुड़कर सतत रज्जुक बनाता है।

discontinuous variation
असतत विभिन्नता
किसी विशेषक के लिये ऐसी विभिन्नता जिसे दो या विविक्त वर्गे में वर्गीकृत किया जा सकता है।

discordant
विसंगत
ऐसे जुड़वां जिनमें से एक सदस्य में एक आनुवंशिक विशेषक विद्यमान है जबकि दूसरे में नही।

disease endurance
रोग सहन शक्ति
उपज और गुणवत्ता पर प्रतिकूल प्रभाव डाले बिना रोगजनकों का प्रतिरोध करने में किसी जीनप्ररुप की क्षमता।

disease escape
रोग पलायन
आनुवंशिक गुणों के कारण रोग के आक्रमण से बचने की किसी प्रजाति की क्षमता।

disease resistance
रोग प्रतिरोधता
पादप की रोगजनकों के आक्रमण को सहन करने की क्षमता।

disjunction
वियोजन
अर्धसूत्रीविभाजन की पश्चावस्था के समय समजात गुणसूत्रों का पृथक्करण।

disomic
द्विकायित
जीनोम के प्रत्येक गुणसूत्र के लिए दो समजातीय गुणसूत्र धारक व्यष्टि।

disomic haploid
द्विकायिक अगुणित
एक अतिरिक्त गुणसूत्र वाला अगुणित (n+1)


logo