दुमट, दोमट
वह मृदा जिसमें 7 - 27 प्रतिशत मृत्तिका, 28 - 50 प्रतिशत गाद, एवं 52 प्रतिशत से कम बालू होती है।
Local climate
स्थानीय जलवायु
ऐसे लघु क्षेत्र की जलवायु जिसमें कम दूरी के अंदर स्पष्ट विपर्यास पाए जाते हैं। ये विपर्यास, ढाल के मामूली अंतरों, मृदा के रंग एवं गठन, प्राकृतिक वनस्पति - आवरण तथा भूमिगत जल स्तर की निकटता आदि के कारण मिलते है।
Local infection
स्थानीय संक्रमण
ऐसा संक्रमण जो जीव के शरीर पर स्थान विशेष तक सीमित होता है।
Local site
स्थानीय स्थल
प्रकृति के सरंक्षण की दृष्टि से महत्वपूर्ण वे सांविधिक - इतर स्थल जिन्हें स्थानीय प्राधिकारियों ने नामेदष्टि किया है। इन्हें स्थानीय आरक्षित क्षेत्र, वन्य जीव स्थल, प्रकृति - सरंक्षण स्थल आदि भी कहते हैं।
Lochmodophilous
कुंजवासी
शुष्क झाड़ियों में रहने वाला।
Loess
लोएस
वायु के साथ उड़ कर आने वाली मिट्टी के निक्षेप। हिमनद के खिसकने के बाद बचे मलबों से व्युत्पन्न।
Long profile
दीर्घ परिच्छेदिका
स्रोत से मुहाने तक किसी नदी घाटी की परिच्छेदिका।
Longitude
देशांतर
किसी स्थान की कोणीय दूरी जो प्रधान याम्योत्तर (0º या ग्रीनविच) के पूर्व अथवा पश्चिम में होती है। यह इन दोनों में से किसी भी दिशा में 180º तक ही मापी जा सकती है।
Longshore drift
वेलांचली वाह
लहरों या तरंगों द्वारा बालू तथा अन्य पदार्थों का तट के साथ - साथ कुछ दूर तक प्रवाह।
Lotic
सरितजीवी
बहते पानी, संकरी खाड़ी के पानी, अथवा सरिता में पाए जाने वाले जीव।