आकारमिति
1. किसी जलतंत्र के भौतिक आकार एवं आकृति का मापन।
2. किसी जीव के अंगों के मानक मापकों का अध्ययन।
Mortality
मृत्यु, मर्त्यता
पादपों और जंतुओं का विनाश।
Mortality rate
मृत्यु दर
किसी नियमित अवधि के दौरान समष्टि से व्यष्टियों के नष्ट होने की दर अर्थात् जीव की प्रति इकाई मृत्यु संख्या।
Motes
1. कण
धूल के कण, ऊन के बुर आदि।
2. बीजिका
कपास की ओटाई में आए अपरिपक्व बीज।
Moulting
निर्मोचन
कुछ प्राणियों द्वारा त्वचा की बाहरी परतों को समय - समय पर उतार फेंकने की क्रिया।
Mountain range
पर्वतमाला
भूमि के वे भाग जो अपने चारों ओर के परिवेश से सीधे ऊपर उठे हुए हों।
Movable weir
चल - बंधिका
अस्थायी तौर पर नदी - प्रणाल में बनाया गयटा वह छोटा चल बांध जसे बाढ़ आने पर हटाया जा सकता है।
Muck soil
मक मृदा
पादप - पदार्थों के अपघटन से बनने वाली मृदा।
Mulch
1. पलवार
वे पादप - अवशेष तथा अन्य पदार्थ जिनका उपयोग मृदा को ढकने के लिए किया जाता है, ताकि नमी को बनाए रखा जा सके, उसके अपवाह एवं अपरदन को कम किया जा सके, अपतृण की बढ़वार को रोका जा सके, पादपों को शीतकाल के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके या मृदा की गुणवत्ता में सुधार किया जा सके।
2. मल्च करना
कृषि आदि द्वारा मृदा की गुणता में सुधार करना ताकि उसका उपयोग पलवार के रूप में किया जा सके।
Mulch farming
पलवार कृषि
कृषि की वह पद्धति जिसमें जैविक अवशेषों को हल द्वारा मिट्टी में नहीं मिलाया जाता बल्कि जमीन की सतह पर ऐसे ही छोड़ दिया जाता है।