logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Open top chamber
खुला शीर्ष कक्ष पादप तंत्रों पर कार्बन डाइऑक्साइड तथा अन्य गैसीय प्रदूषकों के प्रभाव के अध्ययन हेतु एक तकनीकी युक्‍ति।

Opportunistic species
समयानुवर्ती जाति ऐसी जाति जो अस्थायी रूप से अथवा स्थानीय पारिस्थतिक दशाओं में अपने निर्वहन तथा स्थायित्व को बढ़ाती है।

Optimal area
इष्‍टतम क्षेत्र किसी जाति को अपने विकास के लिए उपलब्ध अधिकतम उपयुक्‍त क्षेत्र।

Optimum condition
अनुकूलतम दशा किसी जीव की वृद्‍धि एवं जनन के लिए तापमान, प्रकाश तथा पोषण सहित इष्‍टतम वातावरणीय दशाएं।

Optimum ph range
अनुकूलतम पीएच. परास वह इष्‍टतम पीएच. जिसमें किसी जीव की कार्यक्षमता सर्वाधिक होती है।

Optimum population
अनुकूलतम जनसंख्या किसी क्षेत्र के संसाधनों एवं संसाधन - संभाव्यताओं के अनुकूल जनसंख्या।

Optimum similarity
अनुकूलतम समानता प्रतिस्पर्धी जातियों के बीच समानता का वह स्तर, जिसके घटने अथवा बढ़ने की स्थिति में प्राय: दूसरी जाति की उपयुक्‍तता कम हो जाती है।

Optimum sustainable yield
अनुकूलतम धारणीय उत्पादन किसी नवीकरणीय संसाधन की अधिकतम उपज, जो लंबे समय तक बिना समष्‍टि की क्षमता में ह्रास किए या इसकी उपज स्तर को लगातार बनाए रखने के लिए पर्यावरण सहायक रहे।

Optimum temperature
अनुकूलतम ताप वह ताप जिस पर किसी जीव की वृद्‍धि सबसे अधिक संतोषजनक हो जबकि अन्य परिस्थितियां भी अनुकूल हों।

Optimum water content
अनुकूलतम जलांश जीव के इष्‍टतम परिवर्धन के लिए मृदा में जल की आवश्यक मात्रा।


logo