logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Oncology
अर्बुदविज्ञान चिकित्साविज्ञान की वह शाखा जिसमें अर्बुदों की उत्पत्‍ति, वृद्‍धि, लक्षण तथा उपचार का अध्ययन किया जाता है।

On - site effect
यथास्थान प्रभाव ऐसा पर्यावरणीय प्रभाव जो उस प्रभाव को उत्पन्‍न करने वाले कारकों के स्थान पर ही परिलक्षित होता है।

On - site facility
यथा - स्थान सुविधा उद्‍गम स्थल पर ही स्थित संकटदायी अपशिष्‍ट उपचार, संग्रहण अथवा निपटान क्षेत्र।

Ooze
रिसाव, सिंधुपंक, निपंक 1. जैव पदार्थों का जीवों (मुख्यत : पौधों से रिसना। 2. महीन कणों वाला पेलैजिक निक्षेप जिसमें 30 प्रतिशत से अधिक जैव उदभव के पदार्थ होते हैं।

Opacity
अपारदर्शिता प्रकाश की अल्पद्रश्यता का मात्रा।

Opacity rating
अपारदर्शिता निर्धारण प्रकाश उत्सर्जन की अपारदर्शिता का मापन।

Open burning
खुला दहन विभिन्‍न प्रकार के अपशिष्‍टों को खुले में जलाना।

Open community
मुक्‍त समुदाय वे समुदाय जिनमें अत्यधिक प्रतिस्पर्धा नहीं होती और जिनमें अन्य समुदायों का अतिक्रमण सरल एवं प्राय: सफल होता है।

Open drain
खुला नाला प्राकृतिक अथवा कृत्रिम तरीके से खुली अपवाहिका द्‍वारा अपवाह - जल का निकास।

Open range
खुला चरागाह वह विस्तृत चरागाह जिसमें पशुधन मुक्‍त रूप से विचरण कर सकते हैं।


logo