logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Natural regeneration
प्राकृतिक पुनर्जनन प्रकृति में बीजों का स्वत: अंकुरण, गुल्मन अथवा मूल - चूषकों द्‍वारा वनस्पति आवरण का नवीकरण।

Natural reproduction
प्राकृतिक पुनरूत्पादन जीवों का प्राकृतिक रूप से पुनरुत्पादन।

Natural resources
प्राकृतिक संसाधन प्रकृति द्‍वारा दी गई परिसंपत्‍तियां, जैसे खनिज निक्षेप, वन, वायु, आग, सूर्य का प्रकाश, मृदा, जल आदि।

Natural runoff
प्राकृतिक अपवाह वर्षा जल का वह भाग जो प्राकृतिक रूप से पृथ्वी की सतह से बह जाता है।

Natural sanctuary
प्राकृतिक अभ्यारण्य ऐसा प्राकृतिक क्षेत्र जिसमें स्वत: संधारण करने वाले जीव मुक्‍त रूप से विचरण करते है।

Natural selection
प्राकृतिक वरण प्रकृति में स्वत: होने वाली चयन - क्रिया जिसके फलस्वरूप अनुकूलतम जीव ही जीवन - संघर्ष में सफल होते है और कम अनुकूल क्षमता वाले जीव क्रमश: लुप्‍त हो जाते हैं।

Wrong placing?
प्राकृतिक निचय भूदृश्य का सुस्पष्‍ट क्षेत्र जिसके या तो कुल क्षेत्र या उसके वनस्पति और प्राणिजात रक्षित किए जाते हैं और उन्हें उनकी मौलिक अवस्था में परिरक्षित किया जाता है।

Natural well
प्राकृतिक कूप भूपृष्‍ठ के प्राकृतिक रूप से संतृप्‍त क्षेत्र तक धसकने से बना पानी का जलस्रोत।

Natural vegetation
प्राकृतिक वनस्पति किसी क्षेत्र की वह वनस्पति जो अपने मौलिक रूप में उपस्थित है और जिसे मनुष्य ने अपनी क्रियाओं (विशेषतया कृषि - क्रियाओं) द्‍वारा परिवर्तित नहीं किया है।

Neap tide
लघु ज्वार - भाटा निम्‍न ज्वार - भाटा जो प्रति दो सप्‍ताह पर उस समय आता है जब चंद्रमा चर्तुथांश में होता है। लघु ज्वार - भाटा का परास औसत ज्वार की अपेक्षा 10-30 प्रतिशत कम होता है।


logo