logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Oil spill
तेल अधिप्लाव तेल का भारी मात्रा में गिरकर फैल जाना। यह समुद्र, जलाशयों के जीवों के लिए हानिकर होता है।

Oil water interface
तेल - जल अंतरापृष्‍ठ भूजल एवं शैल को संतृप्‍त करने वाले पेट्रोलियम के बीच परिसीमा बनाने वाली सतह।

Oligoelement
अल्प तत्व मृदा और पौधों में बहुत कम मात्रा में पाए जाने वाले वे लेश तत्व जिनमें से अनेक, एंजाइम तंत्र का आवश्यक भाग होते हैं। जैसे Fe, Mn, Cu, B, Mo एवं Zn आदि।

Oligophagous
विशिष्‍ट भक्षी ऐसा प्राणी या परजीवी जो किसी अकेले गण, कुल अथवा वंश के पौधों को ही अपना आहार बनाता हैं। केवल कुछेक प्रकार का ही भोजन करने वाला प्राणी।

Oligotrophic
अल्पपोषी ऐसा जल - तंत्र जिसमें पोषक तत्व कम होते हैं और परिणामत: उसमे शैवालों की संख्या कम हो जाती है।

Ombrophilous
वर्षारागी वे पौधे जो वर्षा ऋतु में अधिक उगते हैं।

Ombrophobous
वर्षाभीरु वे पौधे जो अधिक वर्षा को सहन नहीं कर पाते और जिनकी पत्‍तियां भीगने योग्य नही होती।

Ombrothermic diagram
वर्षातापक्रम - आरेख समय - मापक्रम के संदर्भ में किसी स्थान के वर्षण और तापमान को निरूपित करने वाला आरेख।

Omnivorous
सर्वभक्षी, सर्वाहारी बिना किसी विशेष पसंद के सब कुछ (पादप एवं प्राणियों को) खाने वाला जीव।

Oncogenic
अर्बुद - जनक कोई पदार्थ जो अर्बुद उत्पन्‍न कर सकता हो, भले ही वह अर्बुद सुदम हो या दुर्दम।


logo