logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Nutrient level
पोषक स्तर 1. मृदा में उपलब्ध पोषकों की मात्रा का अनुपात। 2. जंतुओं की भोजन सामग्री में पोषक तत्वों की सांद्रता।

Nutrient spray
पोषक फुहार ऐसी प्रक्रिया जिसमें पोषक तत्वों अर्थात् उर्वरक आदि को द्रव रूप में सीधे ही पौधों की पत्‍तियों पर छिड़का जाता है।

Nutrient stripping
पोषक निष्कासन किसी पदार्थ से पोषक तत्वों को निकालना।

Nutrient toxicity
पोषक आविषालुता जीव को उसकी आवश्यकता से अधिक पोषक तत्व दिए जाने से उन पर पड़ने वाला विषैला प्रभाव।

Nyctinasty
निशानुकुंचन रात्रि के प्रभाव से पौधों के अंग का सुप्‍त हो जाना।

Oasis
मरु उद्‍यान मरुस्थल में स्थित उपजाऊ भूमि का टुकड़ा।

Obligate mutualism
अविकल्पी सहोपकारिता सहोपकारिता की वह स्थिति जिसमें जीवन निर्वाह के लिए दो जातियां अनिवार्यत: परस्पर - निर्भर रहती हैं।

Obligate parasite
अविकल्पी परजीवी वह जीव जो अपने जीवन - निर्वाह के लिए पूर्णत: अन्य जीवों पर निर्भर रहता है।

Obligate predator
अविकल्पी परभक्षी वह परभक्षी (परजीवी) जो अपने जीवन - निर्वाह के लिए किसी जाति - विशेष का ही भक्षण करता हैं।

Obligate symbiont
अविकल्पी सहजीवी वह जीव जिसका अस्तित्व दूसरे जीव के साथ सहजीवन के बिना संभव न हो।


logo