महासागर
लवण - युक्त विशाल जलराशि जो पृथ्वी की सतह के दो - तिहाई भाग पर व्याप्त है।
Ocean current
महासागर धारा
पृथ्वी के घूर्णन, सनातनी हवाओं, तापमान एवं घनत्व में विभिन्नता तथा लवणता में परिवर्तन के कारण उत्पन्न महासागर के सतही जल का संचलन जो प्रायः निश्चित दिशा में होता है।
Ocean dumping
महासागर सन्निक्षेपण
बजरों और पाइपों द्वारा ठोस एवं तरल अपशिष्ट पदार्थों को समुद्र में फेंकना जो उसमें जमा हो जाते हैं।
Ocean thermal conversion
महासागर ऊष्मा रूपांतरण
विशाल सूर्य ऊर्जा संग्राहक द्वारा प्राकृतिक महासागरीय पर्यावरण के एक भाग की ऊर्जा का सीधा उपयोग करना।
Ocean tide
महासागर ज्वार - भाटा
महासागरों एवं सागरों के जलपृष्ठ के चंद्रमा तथा सूर्य के गुरुत्वाकर्षण से उत्पन्न उतार - चढ़ाव।
Oceanographic station
समुद्रविज्ञान केंद्र
जलयान - स्थित अनुसंधान - केंद्र जिसे समुद्र में कहीं भी रोककर समुद्रविज्ञानी प्रेक्षण किए जा सकते हैं।
Ocenography
समुद्रविज्ञान
महासागरों का वैज्ञानिक अध्ययन जिसके अंतर्गत जल की प्रकृति, गतियां , ताप , घनत्व, गहराई, तलाकृति तथा वनस्पतिजात् एवं प्राणिजात् आदि का विश्लेषण किया जाता है।
Oceanophilous
सागर - रागी
समुद्र में रहने वाले जीव।
Octane number
ऑक्टेन संख्या
मानक परीक्षण में किसी गैसोलीन (ईंधन के मिश्रण) अपस्फोटन - मात्रा को व्यक्त करने वाली संख्या।
Odour threshold
गंध देहली
वायु में किसी गंध की वह सांद्रता जिसे मानव द्वारा अनुभव किया जा सके।