हिमोढ़
हिमनदों के साथ बह कर आए चट्टानीय पदार्थ जो विभिन्न स्थलाकृतियो के रूप में इकट्ठा हो जाते हैं। ये स्थलाकृतियां प्रमुखत: हिमनदी की प्रत्यक्ष क्रिया द्वारा बनती है।
Morbidity
अस्वस्थता
किसी समुदाय का रोग से ग्रसित होना।
Morbidity rate
अस्वस्थता दर
किसी समुदाय की कुल समष्टि की व्यष्टियों में होने वाले रोग की दर।
Morges manifestor
मोर्गेज अभिव्यक्ति
प्रकृति के संरक्षण के लिए सन् 1961 में प्रस्तावित घोषणा पत्र I और सन् 1971 में प्रस्तावित घोषणा पत्र II में दिए गए दिशा - निर्देश एवं कर्तव्य।
Morning glory inlet
मॉर्निंग ग्लोरी अंतर्गम
वाली अंतर्गमी संरचा। इस नली का प्रयोग भूक्षरण नियंत्रणकारी संरचना में जल के बहाव का नियंत्रण करने के लिए किया जाता है।
Morph
रूप
एक विशिष्ट स्वरूप, आकृति या संरचना।
Morph ratio cline
रूप अनुपात प्रवणता
किसी समष्टि में विभिन्न रूपों की आवृत्ति में होने वाला भौगोलिक परिवर्तन, जो सामान्यत: पारिस्थितिक दशाओं के क्रमिक परिवर्तन से संबंधित होता है।
Morphactin
मॉर्फेक्टिन
पादप वृद्धि का नियमन करने वाले संश्लेषित पदार्थों का एक समूह जिसके कारण विभिन्न प्रभाव उत्पन्न हो जाते हैं, जैसे बौनापन, धनापन, और अंकुरण का संदमन, आदि।
Morphogenesis
संरचना विकास
जीवों के आमाप, रूप और अन्य संरचनात्मक लक्षणों का विकास।
Morphology
आकारिकी, आकृति विज्ञान
विज्ञान की वह शाखा जिसमें जीवों, पादपों, मृदा, भूमि आदि के आकार, उनकी संरचना और परिवर्धन अथवा रूपांतरण का अध्ययन किया जाता है।