logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Optimum yield
अनुकूलतम उपज किसी समष्‍टि विशेष द्‍वारा उपस्थित संसाधनों से अधिकतम जैवभार का उत्पादन।

Ordination
विन्यसन, श्रेणीकरण पर्यावरणीय प्रवणता के आधार पर जातियों और समुदायों को क्रमबद्‍ध करना।

Ore mineral
अयस्क खनिज ऐसा खनिज जिससे उपयोगी धातु का निष्कर्षण किया जा सके।

Organic deposit
जैव निक्षेप जीवों अथवा उनके अवशेषों द्वारा निर्मित शैल और अन्य निक्षेप।

Organic farming
जैविक खेती, कार्बनिक खेती खेती का वह प्रारूप जिसमें रासायनिक उर्वरकों, कीटनाशकों तथा शाकनाशियों के स्थान पर फसल अवशेषों, वर्मीकम्पोस्ट, हरी खाद तथा कीट नियंत्रण की जैविक तथा भौतिक विधियों का उपयोग किया जाता है।

Organic fertilizer
कार्बनिक उर्वरक, जैव उर्वरक प्राणियों और वनस्पतियों के अवशिष्‍ट को संसाधित करने से बने पर्याप्‍त पोषक तत्व युक्‍त कार्बनिक पदार्थ।

Organic pollution
कार्बनिक प्रदूषण वह प्रदूषण जो शहरी अपशिष्‍ट, कृषि आधारित उद्‍योग - धंधे और आसवनी बहि:स्राव, कागज उद्‍योग, डेयरी इत्यादि से होने वाला प्रदूषण। ऐसे प्रदूषण में बी.ओ.डी. तथा कार्बनिक पदार्थ की मात्रा अत्यधिक होती है।

Organic soil
जैव मृदा मृदा जिनमें न्यूनतम जैव पदार्थ 20 प्रतिशत तथा न्यूनतम मृत्‍तिका 30 से 60 प्रतिशत के मध्य हो।

Organophosphates
कार्बफॉस्फेट्स कीट नियंत्रण के लिए प्रयुक्‍त किऐ जाने वाले पीड़कनाशी रसायनों का एक समूह जैसे मेलेथियॉन तथा पेराथियॉन।

Orogenesis
पर्वतोत्पति वलन, भ्रंशन तथा क्षेपण द्‍वारा पर्वतों के निर्माण की प्रक्रिया।


logo