logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Off - shore bar
अपतटरोधिका कटक के रूप में रेत का संचय जो तट से कुछ दूरी पर जल के भीतर बना हो।

Off - shore fishing
अपतट मत्स्यन समुद्रतट से दूर मछली पकड़ना विशेषतया निम्‍न जलरेखा से 4 - 8 किलोमीटर की दूरी तक।

Off - site effect
उपस्थल प्रभाव ऐसा पर्यावरणीय प्रभाव जो उस प्रभाव को उत्पन्‍न करने वाले कारक के स्थान से दूर होता है।

Off - site facility
अस्पष्‍ट सुविधा उद्‍गम स्थल से दूर स्थित संकटदायी अपशिष्‍ट उपचार, संग्रहण अथवा निपटान क्षेत्र।

Off - year
अपवर्ष वह वर्ष जिसमें कोई पौधा फल उत्पादन नहीं करता है, या अल्प मात्रा में करता है।

Offensive industry
अरूचिकर उद्‍योग वह उद्‍योग जिसमें प्रयुक्‍त विभिन्‍न प्रक्रम, काम में आने वाली सामग्री, उत्पाद और उससे निकले वाले अपशिष्‍ट हानिकर होते हैं।

Oikesis
नव - आवासन किसी जीव का नए पर्यादाख में बसना या बसाया जाना।

Oil - finger printing
तेल अंगुलिछाप - विधि तेल अधिप्लावों के अभिनिर्धारण की वह विधि जिससे उसके स्रोत का पता लगाया जा सके।

Oil pollution
तेल प्रदूषण तेल के रिसाव, बहि:स्राव या अधिप्लाव से उत्पन्‍न प्रदूषण।

Oil sand
तेलमय बालू 1. वह सछिद्र बलुआ पत्थर जिसमे प्रवेधन करके पेट्रोलियम प्राप्‍त किया जाता है। 2. तेल - युक्‍त शैल।


logo