प्रवर्तन
वलन, भ्रंशन तथा क्षेपण द्वारा पर्वतों के निर्माण का प्रक्रम।
Orographic effect
पर्वतीय प्रभाव
पर्वत के ऊपर की ओर बह रही उष्ण आर्द्र वायु के द्वारा उत्पन्न एक प्रकार की झंझा। शीतलन होने पर वायु में उपस्थित अतिरिक्त नमी का संघनन हो जाता है जिससे वायु की दिशा में वर्षा हो जाती है।
Orographic factor
पर्वतीय कारक
कारक तत्व जैसे तुंगता, उद्भासन और प्रवणता कोण, आदि जिन पर पर्वतीय प्रभाव निर्भर करता है।
Orsat apparatus
ऑर्सेट उपकरण
एक विश्लेषणात्मक यंत्र जिसका उपयोग फ्लुओरीन वर्ग की गैसों आदि के आयतनों के विश्लेषण के लिए किया जाता है।
Osmoregulation
परासरणनियमन
1. जीवों में पर्यावरणीय परिस्थितियों के अनुरूप विलेयों में परासरणीय सांद्रता का सभंजन।
2. कोशिका में जल तथा विद्युत - अपघट्यों की सर्वाधिक अनुकूल स्थिति को बनाए रखने के लिए उसके भीतरी परासरणी दाब का नियंत्रण।
Osmosis
परासरण
अर्धपारगम्य झिल्ली में से किसी विलायक का अधिक सांद्रता वाले क्षेत्र से कम सांद्रता वाले क्षेत्र की ओर जाना।
Outbreak
प्रकोप
किसी जीव की किसी क्षेत्र में अचानक अत्यधिक बढ़त जिससे वह उस क्षेत्र में हानिकार हो जाता है।
Outcrop
दृश्यांश
भू - पृष्ठ की सतह का वह भाग जो उभरा हुआ दिखाई देता है।
Outfall
मुहाना
ऐसा स्थल या स्थान जहां सीवर अपवाहिका अथवा संनाल से निकलने वाले वाहितमल अथवा अपवाह गिरते है।
Over - exploitation
अति - दोहन
प्राकृतिक समष्टि जिस दर से अपने साधनों की पुन: भरपाई कर सकती है उससे अधिक दर से व्यष्टियों या जैवभार को हटाना। इस क्रिया के फलस्वरूप समष्टि विलोपन के कगार तक पहुंच सकती है।