सूक्ष्म तरंग
एक प्रकार की विद्युत चुंबकीय विकिरण जिसकी तरंग दैर्ध्य 1 mm (अवरक्त विकिरण) से लेकर 30 cm (रेडियो तरंग) तक होती है। रेडार में सूक्ष्म तरंग दैर्ध्य वाली तरंगो का उपयोग किया जाता है। अतिशीघ्रता से खाना पकाने के लिए भी सूक्ष्मतरंग का घंरेलू एवं व्यापारिक स्तर पर उपयोग किया जाता है।
Mictium
विषम मिश्रण
विभिन्न जातियों का ऐसा समुदाय जो दो सुस्पष्ट आवासों के बीच के संक्राति क्षेत्रों में पाया जाता है।
Midseral community
मध्यक्रमिक समुदाय
ऐसा विकासशील समुदाय जिसका विकास - क्रम उपचरम समुदाय से नीचे किंतु प्रारंभिक समुदायों से ऊपर होता है।
Migrant
प्रवासी
नियत अवधि में एक स्थान से अन्यत्र जाने वाला जीव।
Migrant species
प्रवासी जाति
भोजन तथा प्रजनन के लिए अनुकूल जलवायु की खोज में लंबी दूरी तक अभिगमन करने वाली जाति।
Migrarc
प्रवास चक्र
एक स्थान से अन्यत्र प्रवास करने के बाद मूल स्थान पर लौटने का चक्र।
Migration
प्रवास, अभिगमन
अपने आवास से अन्य आवास में किसी जीव का गमन।
Milieu (ecological niche)
वातावरण (पारिस्थितिक निकेत)
जीव को प्रभावित करने वाले समस्त कारक। मनुष्य के संदर्भ में भौतिक वातावरण के साथ - साथ आर्थिक तथा सांस्कृतिक कारक और सामाजिक परिवेश।
Mimicry
अनुहरण
एक प्राणी द्वारा किसी अन्य प्राणी या प्राकृतिक वस्तुओं के रंगरूप, स्वभाव अथवा आकृति को अपनाना ताकि वह अपने आपको शत्रुओं से बचा सके।
Minamata disease
मिनामाता रोग
पारद से संदूषित मछलियां खाने के कारण सन् 1950 में जापान के निकटस्थ मिनामा खाड़ी के निवासियों को हुई पारद विषाक्तता।