logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Microclimate
सूक्ष्मजलवायु पूथ्वी की सतह पर किसी लघु क्षेत्र में पाई जाने वाली जलवायु, जैसे - किसी वन - क्षेत्र या नगर की जलवायु।

Microelement (trace element)
सूक्ष्म तत्व (सूक्ष्मात्रिक तत्व) वे तत्व जिनकी पौधों और जंतुओं को बहुत कम मात्रा में आवश्यकता होती है, जैसे - ज़िंक, लौह, मैगनीज, तांबा, मॉलीब्डेनम।

Microevolution
लघुविकास किसी समष्‍टि में छोटे - छोटे ऐसे परिवर्तन जो किसी समय में प्राकृतिक वरण द्‍वारा होते हैं।

Microfauna
सूक्ष्मप्राणिजात वे सूक्ष्मप्राणी जो सामान्यतया प्रथम परपोषित हैं। उदाहरण-प्रोटोजोआ, प्राणिप्लवक, छोटे कीट, डिम्भक, क्रस्टेशिया आदि।

Microflora
सूक्ष्मवनस्पतिजात् वे लघु पादप जिन्हे केवल सूक्ष्मदर्शी द्‍वारा ही देखा जा सकता है। इनमें शैवाल, कवक, जीवाणु आदि शामिल हैं।

Micrometerology
सूक्ष्ममौसमविज्ञान वायुमंडल की सबसे निचली परत का एक विस्तृत अध्ययन जो भूपृष्‍ठ से 1 -2 मीटर की ऊंचाई तक ही किया जाता है।

Micronutrient
सूक्ष्मपोषक तत्व पादपों की वृद्‍धि के लिए आवश्यक पोषक तत्व जिसकी आवश्यकता बहुत अल्पमात्रा में होती है। जैसे जिंक, कॉपर, मैगनीज, लौह आदि।

Microstand
अल्पक्षेत्री छोटे पर्यावास में रहने वाला पादप समूह।

Microtherm
न्यूनतापी वे पौधे जिन्हे वृद्‍धि के लिए 0ºC - 26ºC वार्षिक माध्य तापमान की आवश्यता होती है।

Microthermophilous
न्यूनतापरागी बोरियल क्षेत्र अर्थात् उत्‍तरी गोलार्ध के उत्‍तरी पर्वतीय क्षेत्र में रहने वाला।


logo