logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Definitional Dictionary of Environmental Science (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Minimum tillage
न्यूनतम कर्षण न्यूनतम कर्षण जो शीघ्र अंकुरण एवं फसल की अच्छी खड़ के लिए आवश्यक हो।

Mining
खनन भूमि में वह कृत्रिम गर्त जिसमें से खनिज पदार्थो (जैसे अयस्क, मूल्यवान पत्थर एवं कोयला आदि) को खोदकर या निष्कर्षण की अन्य विधियों द्‍वारा निकाला जाता है।

Mist
कुहासा, धूमिका वायुमंडल की निचली परतों में उपस्थित जल बूंदों की वह संहति, जो वायु में निहित जलवाष्प के द्रवण से उत्पन्‍न होती है, और जिससे दृस्यता में कमी आ जाती है।

Mist - eliminator
कुहासा - निराकारक वे कारक जा कुहासे को दूर करते हैं जैसे उष्मा, वायु आदि।

Mistral
मिस्‍ट्रल फ्रांस के सैन्ट्रल मैसिफ के ठंडे उच्‍च पठार से भूमध्सागर की ओर चलने वाली तीव्र, ठंडी, शुष्क उत्तर पश्‍चिमी अथवा उत्‍तरी हवाएं जो विशेषकर रोन डेल्टा तथा गल्फ ऑफ लायन्स पर चलती हैं।

Mitigation
न्यूनीकरण पर्यावरण पर पड़ने वाले कुप्रभावों को कम करना।

Mixed bed ion exchange
मिश्रित संस्तर आयन विनिमय किसी उपचार संस्तर में ऋणायन और धनायन विनिमय पदार्थों का मिश्रण।

Mixed farming
मिश्रित कृषि वह कृषि पद्‍धति जिसमें विभिन्‍न फसलों को उगाने के साथ - साथ पशुपालन भी किया जाता है। यह मिश्रित खेती से भिन्‍न है जिसमें एक ही खेत में एक समय पर कई फसलें उगाई जाती हैं।

Mixed flush
मिश्रक फ्लश किसी द्रव में रसायनों को तेजी के साथ और एक समान रूप से मिलाने की प्रक्रिया।

Mixed forest
मिश्रित वन वह वन, जिसमें दो या दो से अधिक प्रमुख किस्मों के वृक्ष पाए जाते हैं। इन वनों में कम से कम 20 प्रतिशत छोटी प्रजातियों के वृक्ष भी पाए जाते हैं।


logo