logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

अंगोटबौ
क्रि.
कब्जे में करना।

अंगूठी
सं. स्त्री.
हाथ की उंगलियों में पहनने का आभूषण।

अंचक
सं. पु.
बच्चों का एक खेल जिसमें थोड़ी मिट्टी इकट्ठी करके उसमें पैसे कंकड़ आदि छिपाते है और दूसरा लड़का ढूढ़ता है, गँगरे जुआ।

अंजन
सं. पु.
आँख का सुरमा, काजल, रेलगाड़ी के आगे का इंजन, स्याही, लेप।

अंजर-पंजर
सं. पु.
शरीर के अंग या जोड़।

अंजर-पंजर
मुहा.
अंजर- पंजर ढीले होना। झटके, श्रम आदि के कारण सब अंगों और जोड़ों का हिलकर शिथिल हो जाना, ठठरी, पसली।

अंजर-खंजर
सं. पु.
बेकार सामान।

अंजल
सं. पु.
अन्न जल, दाना- पानी।

अंजलि-
सं. स्त्री.
हथेली का वह रूप जो उँगलियों को कुछ ऊपर उठाने से बनता है, दोनों हथेलियों को उक्त रूप में एक साथ मिलाने से बनने वाला गड्डा, जिसमें भरकर कुछ दिया या लिया जा सकता है, अंजलि में आया या रखा हुआ प्राप्त या हस्तगत किया हुआ, खोबा।

अंजलि-
प्र.
खोबा में भर लो।


logo