logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

थ-
हिन्दी वर्णमाला देवनागरी लिपि के त वर्ग का द्वितीय व्यंजन वर्ण, इसका उच्चारण स्थान दन्त्य है।

थइँया
सं. स्त्री.
दे. थन्ना, बड़ों के खेल में जब बच्चे शामिल हो जाते हैं तो उन पर हार जीत का प्रभाव नहीं पड़ता विशेषकर हार का, नदी या कुए की थाँह।

थँमइया
सं. पु.
थामने वाला, साधने वाला।

थँमबो
क्रि.
रूकना, साधना।

थओ
सं. पु.
मोटी तह।

थकत
क्रि. वि.
स्थगित, असमर्थ होना।

थकत
प्र.
तौ बे थकित हो गये, उनसें काम काज नँई होत।

थकत
कहा.
थकत बैल, गौन भई भारी, अब क्या लादोगे व्यापारी वृद्धावस्था के लिए कहा है कि शरीर शक्तिहीन हो गया है, अब ठहर कर क्या होगा।

थकनवाँ
सं. स्त्री.
थकान, थकान पैदा करने वाली भाग दौड़।

थकाँद
क्रि. वि.
अधिक परिश्रम से हार जाना, ऊब जाना, शिथिल होना, थकान।


logo