logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

हिन्दी वर्णमाला दे. ना. लि. का दशम् स्वर वर्ण, इसका उच्चारण स्थान ओण्ठ्य है।

औंगन-औंगन
सं. पु.
गाड़ी की धुरी में दिया जाने वाला तेल।

औंगा
वि.
गूँगा, चुप्पा, मौन।

औंगी
सं. स्त्री.
गूंगापन- चुप्पी।

औंगी
स्त्री.
जंगली जानवर फँसाने के लिये जमीन में खोदा जाने वाला गड्ढा, हँसिया जिससे घास काटी जाती है।

औंघाई
सं. स्त्री.
झपकी, निद्रा।

औंजना
क्रि. स.
अकुलाना, ऊब जाना, उलटना, उलेड़ना, ढालना।

औंजबो
क्रि.
उड़ेलना, गाँड़ी की धुरी में तेल लगाना।

औंटत
सं. पु.
औढ़ने की क्रिया या भाव।

औंटन
स. क्रि.
कपास से बिनोले अलग करना औंटना, उबालना, खौलना।


logo