logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

हिन्दी वर्णमाला देवनागरी लिपि का प्रथम व्यंजन वर्ण, इसका उच्चारण स्थान कण्ठ्य है, हीन अर्थद्योतक उपसर्ग- कपूत।

सं. पु.
ब्रहमा, विष्णु, सूर्य, कामदेव, किरण, रूद्र, मन, काल, शरीर, धन प्रकाश, शब्द आदि।

कंक
सं. पु.
सफेद रंग की चील, बगुला।

कंकट
सं. पु.
कवच, अंकुश, सीमा, हद।

कंकड़ीला
वि.
जिसमें कंकड़ पड़े या बिछे हुए हों, कंकड़ों से भरा स्थान।

कंकर
सं. पु.
पत्थर के छोटे छोटे टुकड़े, जो छतें, सड़कें आदि बनाने के काम आते है।

कंकरी
सं. स्त्री.
कंकड़, छोटे पत्थर।

कंकरेत
वि.
दे. कंकड़ीला।

कंकाजू
सं. पु.
संबो. काका का संबोधन।

कंकाल
सं. पु.
सारे शरीर की हड्डियों का ढाँचा, ठठरी।


logo