logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

हिन्दी वर्णमाला दे. ना. लि. का छठवाँ स्वर वर्ण, इसका उच्चारण स्थान ओष्ठय है, सर्व. उस, प्रत्यय बलवाची प्रत्यय, ही भी।

ऊँछबौ
सं. क्रि.
बालों की कंघा आदि से सुलझाना संवारना।

ऊँहूँ
नि.
नहीं का द्योतक निपात, अस्वीकृति बोधक निपात।

ऊँनी
वि.
दो से अविभाज्य (संख्याएँ) रूढ़ (संख्याएँ), ऊन से बने वस्त्र।

ऊँटपटाँग
वि.
अटपटी, असंगहीन, तारतम्यहीन, असम्बद्ध।

ऊँचो
वि.
ऊँचास बड़ा, कुलीन, ऊँची जाति का।

ऊँचो
कहा.
ऊँची दुकान फीको पकवान- दिखावट तो बहुत पर तत्व कुछ नहीं।

ऊँघना
क्रि.
बैठे- बैठे झपकी आने पर आँखे बन्द होना, और सिर का बार- बार झुकना।

ऊँख
ईख, गन्ना।

ऊँगबो
क्रि.
उदय होना, ऊँगना, नींद के झोंके आना।


logo