logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

हिन्दी वर्णमाला देवनागरी लिपि के प वर्ग का दूसरा वर्ण, जिसका उच्चारण स्थान ओष्ठ्य और नासिका हैं।

मंगल
सं. पु.
मंगलवार, हनुमान जी का विशेष दिन।

मंगल
कहा.
मंगलवारी परै दिवारी, मूँड़ धर रोवे बेपारी- लोक विश्वास है कि मंगलवार को दिवाली पड़े तो वह व्यापारियों के लिए शुभ नहीं होती।

मंगली
वि.
वह जन्मपत्री जिसमें जन्म के स्थान से चौथे अथवा आठवे स्थान पर मंगल स्थित हो।

मंगलया
वि.
जिस व्यक्ति का कुण्डली में जन्म स्थान से चौथे अथवा आठवे स्थान पर मंगल स्थित हो, मंगलयाउ।

मंगलया
सं. स्त्री. वि.
मंगली- वह जन्मपत्री जिनमें जन्म के स्थान से चौथे अथवा आठवें स्थान पर मंगल स्थित हो।

मंछित
क्रि. वि.
चुपचाप, मन ही मन में सोचा हुआ कार्य।

मंजन
सं. पु.
दाँत माँजने की सामग्री, माँजने की क्रिया धातु की देव- मूर्तियों को माँजने की क्रिया।

मंजनी
सं. स्त्री.
मंजरी, तुलसी की मंजरी।

मंजा
सं. पु.
दे. माजा, पंतग उठाने की डोरी।


logo