logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

हिन्दी वर्णमाला देवनागरी लिपि के क वर्ग का चतुर्थ वर्ण इसका उच्चारण स्थान कण्ठ्य है।

घंगरी
सं. स्त्री.
अधिकतर उंगलियों के जोड़ों पर होने वाला फफोला, इसमें पानी जैसा मवाद रहता है।

घंटा
सं. पु.
धातु का एक बाजा जो केवल ध्वनि उत्पन्न करता है घड़ियाल, साठमिनिट का समय घंटा अँगूठा कुतका।

घंटाघर
सं. पु.
वह मीनार, जिसमें बड़ी घड़ी लगी होती है।

घंटी
सं. स्त्री.
पीतल या फूल की छोटी लुटिया, छोटा घंटा।

घँगरा
सं. पु.
लहंगा, घाँघरा, महिलाओं के पहिनने का अधोवस्त्र।

घँगरालो
वि.
बल खाया हुआ, छल्लेदार बाल।

घँगरिया
सं. पु.
बच्चियों के पहनने का लहंगा, पेटी कोट।

घँगरौ
सं. पु.
घड़े के उपर का अलग किया गया खण्ड, गागर, मटका आदि का ऊपरी आधा भाग जो नीचे का खपरा निकाल देने बचना है।

घँगैया
सं. स्त्री.
साधारण सा लहँगा, छोटा लहँगा।


logo