logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

हिन्दी वर्णमाला देवनागरी लिपि का ऊष्म वर्ण, इसका उच्चारण कण्ठ्य है।

हुँदरयाबौ
क्रि.
आपस में छेड़छाड़ करके भाग दौड़ करना तथा हँसना जिससे अशान्ति और आस- पास काम करने में बाधा हो।

हुँकार
सं. पु.
ललकार, गर्जन, भयभीत करने के लिए जोर से किया गया शब्द, चीत्कार, ललकार।

हँस बोला
वि.
हँकर बोलने वाला, मधुर भाषी।

हंस
सं. पु. (सं. स्त्री.)
(हंसनी) बड़ी- बड़ी झीलों में रहने वाला एक सफेद जलपक्षी, कवि समय के अनुसार यह दूध और पानी को अलग- अलग कर देता है, हंसा (बुं.), आत्मा, जीवन मुक्त।

हंस
कहा.
हंस की चाल टीटरी चली, गोड़े उठाकें भों में परी- दूसरों का अनुसरण करक चलने में हानि उठानी पड़ती है।

हँसन
सं. स्त्री.
हँसने का भाव।

हँकनी
सं. स्त्री.
हाँकने की लकड़ी।

हँकबाबो
स. क्रि.
हाँकना, पुकारना, चौपायों को किसी के द्वारा भगवाना।

हँकबैसर
सं. पु.
हाँकने वाला व्यक्ति।


logo