logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

हिन्दी वर्णमाला देवनागरी लिपि का ट वर्ग का तृतीय व्यंजन वर्ण, इसका उच्चारण स्थान मूर्द्धा है।

डंक
सं. पु.
बिच्छू आदि का विष- प्रेषण अंग।

डंककारौ
सं. पु.
सेना के आगे चलने वाला डंका- निशान आदि का सामूहिक नाम।

डंकनी
सं. स्त्री.
चुड़ैल।

डंका
सं. पु.
राजाओं की सवारी में आगे बजने वाले नगाड़े, युद्ध का उद्घोष, छोटी मुठिया का बड़ा तथा गहरा चमचा जो विशेषकर कढ़ी परोसने के काम आता है।

डंका
सं. स्त्री.
नगाड़ा, धौंसा।

डंकी
वि.
घुना हुआ अनाज।

डंगडोला
वि.
बेडौल तथा ऊँचा मकान।

डंगा
सं. पु.
बैलों की एक किस्म।

डंगाडोली
क्रि. वि.
दो लोगों द्वारा हाथों की डोली जैसी बना कर उस पर ले जाना।


logo