logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Pramanik Vrihad Bundeli Shabd Kosh (Bundeli)

अँगूर
सं. पु.
प्रसिद्ध रसीला फल, जिसे सुखाकर किसमिस या दाख बनती है, द्राक्षा।

अँगेजना
सं. पु.
अपने ऊपर लेना, गृहण या स्वीकार करना, सहन करना, झेलना, उदाहरण- मैं तो बाबा की दुलारी दरद कैसे अंगेजब हो, ग्राम गीत, कब्जा जमाना।

अँगैबो
क्रि. अ.
अंग से अंग लगाना, लिपटना उदाहरण- कंज से कोमल अंग अँगैहै, ठाकुर।

अँगोछना
क्रि. अ.
कपड़े या अंगोछे से शरीर पोंछना।

अँगोछबो
क्रि. अ.
अंग पोंछना, गीले कपड़े से शरीर रगड़ना, बीमारों की शारीरिक सफाई इसी प्रकार की जाती है।

अँगोछा
सं. पु.
छोटे बच्चों की धोती, पटका, तौलिया, बच्चों के पहनने योग्य छोटी धोती।

अँगोटबौं
क्रि. अ.
रोकना, छेड़ना, पकड़ना।

अँगौरिया
सं. पु.
वह हलवाहा जो मजदूरी के बदलें में किसान से हल बैल लेकर अपना खेत जोतता है।

अँघड़ा
सं. पु.
पैर अंगूठे मं पहनने का कांसे का छल्ला।

अँचरा
सं. पु.
स्त्रियों की धोती का छोरा, आँचर, अंचल।


logo