संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोंप्सिडा वर्ग के वोल्टशिएलीज गण का एक वंश। पर्मियन युग के इन पौधों की पत्तियाँ तने से सटी रहती हैं तथा सहपत्र शाखित होते हैं।
Etapterideae
इटैप्टेरिडी
संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग के जाइगॉप्टेरिडेलीज गण का एक उप कुल। इसका प्रमुख वंश इटैप्टेरिस है।
Etapteris
इटैप्टेरिस
संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग के जाइगॉप्टेरिडेलीज गण का एक अनंतिम वंश। पर्मियन कार्बनी युग के ये पर्णवृन्त जाइगॉप्टेरिस तने पर लगे हुए थे, ऐसी मान्यता है।
Eucalamites
यूकैलेमाइटीज़
कैलेमाइटीज वंश का एक उप वंश। इसमें शाखाएँ पर्वसन्धियों पर निकलती हैं।
Eucamptodromous
सुकोर-अस्पर्शी
(शिराविन्यास) जिसमें द्वितीयक शिराएँ कोर तक नहीं पहुँचती।
Euramerican flora
यूरामेरिकी वनस्पतिजात
यूराल पर्वतों से अमरीका तक फैली हुई एक पैलियोज़ोइक युगीन वनस्पति समूह जिसके पादप वितरण में भारी विविधता है।
Eurypalynous
विविध परागाणुमय
(पादप कुल) जिसमें विविध प्रकार के परागाणु पाए जाते हों।
Euryphyllum
यूरीफिलम
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के ग्लॉसोप्टेरिडेलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। पर्मियन युग के इन अक्षों की पत्तियों में स्पष्ट मध्यशिरा होती है।
Eu-Sigillaria
यू-सिजिलेरिया
सिजिलरिया वंश का एक उपवंश। इसमें पर्णतल्प खड़ी कतारों में होते हैं।
Eusporangiate
सुबीजाणुधानिक
(पर्णांग) जिसमें बीजाणुधानी बड़ी तथा छोटे वृन्तवाली और इसकी मित्ति कई कोशिका चौड़ी होती है।