फलित पुष्पक्र्म, जिसमें स्त्री पुष्प, फल, मादा शंकु आदि होते हैं। उदा. कार्नोकोनाइटीज, जो पेन्टॉज़ाइलेलीज़ के बीजधारी अंग हैं।
Infraturma
अधो प्रभाग
विकीर्ण परागाणुओं के कृत्रिम वर्गीकरण में प्रयुक्त कोटि, जो उप प्रभाग के नीचे और उप अधो प्रभाग के ऊपर आती है। उदा. लैवीगाटी।
Integument
कवच
बीज का दृढ़ बाहरी आवरण, जो कि अंडद्वार के अतिरिक्त समूचे बीज को ढके रहता है। अनावृतबीजियों में एक कवच होता है और अधिकांश आवृतबीजियों में दो। एक मत के अनुसार टेरिडोस्पर्मों का क्युप्यूल कवच में विकसित हो गया।
Intercolpar
अंतराकॉल्पसी
दो कॉल्पसों के बीच का।
Intercolpium
अंतरा कॉल्पस
दो कॉल्पसों के बीच का भाग।
Interlacunar
अंतरारिक्तिकीय
दो रिक्तिकाओं के बीच का।
Interloculum
अंतरास्थान
एक्टेक्साइन और एन्डेक्साइन के बीच का स्थान।
Interporium
अंतरारन्ध्र
दो पोरसों (रन्ध्रों ) के बीच का एक्साइन वाला अवकाश।
Intexine
इन्टेक्साइन
=endexine
Intine
इन्टाइन, अंतःचोल
परागाणु भित्ति की भीतरी परत। यह वर्णहीन परत पराग-नलिका की झिल्ली के रूप में बाहर को निकल आती है।