(परागाणु) जिसमें दो ध्रुव समान हों, जिस कारण परागाणु को दो समान भागों में विभाजित किया जा सके।
विप. Heteropolar
Isospore
समबीजाणु
समान आकार के बीजाणु, जिनको नर और मादा की संज्ञा नहीं दी जा सकती।
दे. homospory
Ixostrobus
इक्सोस्ट्रोबस
संवहनी पादपों के जिम्नोस्प्मोप्सिडा वर्ग के चेकैनोब्सकिएलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। जुरैसिक युग के इन परागधारी शंकुओं की बाह्यत्वचीय संरचना चेकैनोब्सकिया जैसी ही होती है।
Jugates
जुगेटीज़
परागाणु महाप्रभाग वैरीजर्मिनान्टीज़ का प्रभाग, जिसमें वे परागकण सम्मिलित किए जाते हैं जो कि 2, 4 आदि के समूहों में मिलते हैं।
Jurassic
जुरैसिक
(1) मीसोज़ोइक शैल समूहों का निचला प्रभाग। ये लगभग 14 से 19 1/2 करोड़ वर्ष पूर्व बने तथा इनमें मुख्यतः पर्णांग तथा अनावृतबीजी पादप मिलते हैं।
Kainophytic
कैनोफिटिक
= Cenophyric
Kainozoic
कैनोजोइक
= Cenozoic
Kalymma
कैलिम्मा
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के टेरीडोस्पर्मेलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। डिवोनियन-कार्बनी युग के ये अलग्न वृन्त संभवतया कैलैमोपिटिस के हैं।
Kamaraspermum
कैमारास्पर्मम
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग का एक अनंतिम वंश। कार्बनी युग के ये बीज लम्बे तथा द्विपार्श्विक होते हैं।
Kaulangiophyton
कौलेंजिओफाइटॉन
संवहनी पादपों के जोस्टीरोफिल्लोप्सिडा वर्ग का एक वंश। डिवोनियन युग के इन पादपों के अक्ष की शाखाओं के सिरों पर अण्डाकार बीजाणुधानियाँ होती हैं।