शैवालों के कैरोफाइटा वंश का एक अनंतिम वंश। जुरैसिक युग के ये ऊस्पोर पार्श्व से संपीड़ित होते हैं तथा इनमें जालिकावत् अलंकरण पाए जाते हैं।
Nodati
नोडाटी
परागाणु उप अधोप्रभाग, जिसमें वे परागाणु सम्मिलित हैं जिनके बाह्य चोल में शूल व शंकु-जैसे अलंकरण हों।
Noeggerathiopsis
नेगैरैथिऑप्सिस
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग का एक अनंतिम वंश। पर्मियन युग की इन पत्तियों में मध्य शिरा नहीं होती तथा समान्तर द्विशाखित शिराएँ आपस में मिलन नहीं करतीं।
Noeggerathia
नोगैरेथिया
संवहनी पादपों का एक समस्यात्मक वंश जिसे कुछ वैज्ञानिक प्रोजिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग, कुछ स्फीनॉप्सिडा वर्ग तथा कुछ संदिग्ध टेरोफाइटा में रखते हैं। पर्मियन कार्बनी युग से ट्राइएसिक युग के इन पादपों की पत्तियाँ साइकैड-जैसी होती हैं किन्तु शंकु अपने ही प्रकार के होते हैं।
Nothia
नोथिया
संवहनी पादपों के राइनिऑप्सिडा वर्ग का एक वंश। डिवोनियन युग के इन पादपों के नग्न अक्षों में नाशपाती-जैसे बीजाणुधानीधर लगे होते हैं।
Nucellar beak
बीजांडकाय चंचु
=salpinx
Nucule cast
न्यूक्यूल संचक
जीवाश्मों का एक प्रकार, जो वास्तव में बीजावरण या बीजांडकाय में भरे हुए अवसाद का कठोरीभूत रूप होता है।
Oblate
लध्वक्ष, चपटा
1. (पत्ती) दीर्ध वृत्ताकार; पत्र संरूपी वर्गीकरण में वह पत्ती, जिसका लम्बाई चौड़ाई का अनुपात 3:4 हो।
Oblong
दीर्घायत
(पत्ती) लम्बूतरी; पत्र संरूपी वर्गीकरण में वह पत्ती, जिसका लम्बाई चौड़ाई का अनुपात 2:1 हो।
Oblanceolate
प्रतिकुन्ताकार
(पत्ती) उलटे भाले जैसी, उदा. लोबेटुनेरिया; पत्र संरूपी वर्गीकरण में वह पत्ती जिसका लम्बाई-चौड़ाई का अनुपात 3:1 हो।