संवहनी पादपों के फिलिकॉप्सिड़ा वर्ग के फिलिकेलीज गण का एक वंश। क्रिटेशस युग के इन विशाल तनों में बड़े-बड़े पर्णवृन्त होते हैं।
Weltrichia
वेल्ट्रीचिया
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के साइकेडिऑइडेलीज गण का एक अनंतिम वंश। जुरैसिक युग के इन परागधारी अंगों में एक प्यालीनुमाँ आधार से अंगुली जैसे लघुबीजाणु निकलते हैं।
Weylandites
वेलैन्डाइटीज़
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग का एक वंश। मीसोज़ोइक युग के इन कोशहीन परागों में सल्कस के समान्तर धारियाँ होती हैं।
Whittleseya
विटलेसेया
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के टेरिडोस्पर्मेलीज गण का एक अनंतिम वंश। मीसोज़ोइक युग के ये परागधारी अंग घंटाकार संरचनाएँ होती हैं।
Wide elliptic
अतिदीर्घवृत्तीय
पत्र संरूपी वर्गीकरण में वह दीर्धवृत्तीय पत्ती जिसकी लम्बाई/ चौड़ाई का अनुपात 3:2 हो।
Wide oblong
अतिदीर्घायत
पत्र संरूपी वर्गीकरण में वह पत्ती जिसकी लम्बाई चौड़ाई का अनुपात 3:2 हो।
Wide obovate
अति प्रतिअंडाकार
पत्र संरूपी वर्गीकरण में वह प्रति-अडांकार पत्ती जिसकी लम्बाई/चौड़ाई का अनुपात 6:5 हो।
Wide ovate
अति अंडाकार
पत्र संरूपी वर्गीकरण में वह अडांकार पत्ती जिसकी लम्बाई/चौड़ाई का अनुपात 6:5 हो।
Wielandiella
वीलैन्डिएला
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के साइकैडिऑइडेलीज गण का एक वंश। ट्राइएसिक युग के इन पौधों की शाखाएँ आभासी द्विशाखन दर्शाती हैं।
Wilcox flora
विल्कोक्स वनस्पतिजात
मैक्सिको की खाड़ी के तटीय मैदानों की इओसीन युग की वनस्पति, जो उष्ण जलवायु की सूचक है।