आयत चित्र
वह रेखाचित्र जिसमें नमूनों के अध्ययन किए गए गुणों को अपाताकार रूप में दर्शाया जाता है।
Histology
ऊतकविज्ञान, औतिकी
ऊतकों के अध्ययन से संबधित जीवविज्ञान की शाखा।
Holding time
धारण समय
समय की वह अधिकतम अवधि जिसमें नमूने को विश्लेषण से पूर्व भंडारित कर रखा जा सकता है।
Holistic ecology
समग्र पारिस्थितिकी
पारिस्थितिकी की वह शाखा जिसमें समष्टि और समुदायों का अध्ययन वहां के पर्यावरण के अंत:संबंध के आधार पर किया जाता है।
Holocoen (ecosystem)
पारितंत्र
समग्र पर्यावरण जिसमें जैविक एवं अजैविक कारकों का समावेश होता है।
Holoparasite
पूर्ण परजीवी
वे जीव जो जीवन निर्वाह के लिए पूर्णत: अन्य जीवों पर निर्भर रहते हैं।
Holophyte
पादप समभोजी
वह पादपसमूह जो अपना पोषण केवल अकार्बनिक पदार्थो से ग्रहण करते हैं।
Holotype
नामप्ररूप, मूलप्ररूप
लेखक द्वारा मूल विवरण के प्रकाशन के समय नाम पद्वति प्ररूप क तौर पर उपयोग किया जाने या बताए जाने वाला अनन्य नमूना।
Homeostasis
समस्थैतिक
किसी तंत्र का अपना गतिक संतुलन बनाए रखने और विक्षोभ होने पर अपनी नियामक क्रियाविधि द्वारा साम्यावस्था बनाए रखने की प्रकृति। यह तंत्र संदर्भ के अनुसार व्यष्टि, समष्टि अथवा प्रक्रम हो सकता हे।
Homeostasis
समस्थैतिक
बदलती पर्यावरणीय स्थितियों में किसी जीव के कार्य में उच्च दर्जे की एकरूपता अथवा स्थिरता बने रहना।