असमतापी
वे जीव जो अपने शरीर का तापमान वातावरण के अनुसार नियत्रित नहीं कर पाते।
Heterotroph
परपोषित, विषमपोषित
जीव (प्राणी या परजीवी या कवक) जो पारितंत्र में जैव पदार्थ के अपघटक और अन्य जीवों को खाकर ऊर्जा प्राप्त करता है।
Heterotrophic
परपोषित
सरल कार्बनिक पदार्थों से स्वत: अपना भोजन निर्माण कर सकने में असमर्थ ऐसे पौधे परजीवी या मृतजीवी रहकर अपना जीवन निर्वाह करते हैं।
Hibernation
शीतनिष्क्रियता
कुछ जीवों की ठंडे प्रतिकूल मौसम में सुप्त रहने की अवस्था। शरीर का तापमान गिरना, भोजन ग्रहण न करना, उपापचय का मंद पड़ जाना, आदि इस अवस्था की विशेषताएं हैं।
Hierarchy
पदानुक्रम
वर्गीकरण की वह श्रेणी - पद्धति जिसमें विभिन्न वर्गक स्तरों को स्पष्टत: सूचित किया जाता है।
High - density polyethylene (hdpe)
उच्च घनत्व पॉलिएथिलीन (एच. डी. पी. ई.)
प्लास्टिक की बोतलों और अन्य उत्पादों को बनाने में काम आने वाला पदार्थ जो जलाए जाने पर आविषी धुआं निकालता है।
High moor
उच्च मूर
एक पीटमय अम्लीय उच्चभूमि क्षेत्र जिसमें सामान्यत थोड़ी नमी बनी रहती है।
High volume air sampler
उच्च आयतनी वायु प्रतिदर्शित्र
वातावरण के धूल - कणों को छानकर एकत्र करने वाला वह उपकरण जो निलंबित कणों के संकेद्रण का माप करता है।
High volume sprayer
उच्चमात्रा फुहारक
झाड़ियों और पेड़ों पर 1120 लीटर प्रति हेक्टेयर से अधिक और भूमि फसल पर 670 लीटर प्रति हेक्टेयर से अधिक जल की क्षमता वाला फुहारक यंत्र।