सममान रेखा
वह रेखा जो मानचित्र पर उन सभी स्थानों को मिलाती है, जहां किसी निश्चित तत्व का मान बराबर होता है। ये रेखाएं तत्वों के भौगोलिक वितरण को प्रदर्शित करती हैं। जैसे - समवर्षा रेखाएं, समदाब रेखाएं तथा समताप रेखाएं।
Isopore
चुंबकीय समपरिवर्तन रेखा
चुंबकीय विभिन्नताओं में समान वार्षिक परिवर्तन के स्थानों को मिलाने वाली रेखा।
Isoryme
समतुहिन (रेखा)
वह रेखा जो किसी निश्चित अवधि में समान तुषारपात वाले स्थानों को मिलाती हुई खींची जाती हैं।
Isoseismal line
समभूकंप रेखा
मानचित्र पर आरेखित वह रेखा जो उन स्थानों को मिलाती है जिन पर भूकंप के प्रघात की तीव्रता समान होती है।
Isotonic
समपरासारी
कोशिका के परासरण दबाव के समान परासरण दबाव वाला।
Isotope
समस्थानिक
तत्व के वे विभिन्न रूप जिनके रासायनिक गुणधर्म एकसमान होते हैं जिसके कारण उनकी परमाणु संख्या समान होती है।
Iso 14000
आई. एस. ओ. 14000
व्यापारिक तथा अन्य संगठनों के क्रियाकलापों में पर्यावरण प्रबंधन के मानकों को सम्मिलित करने हेतु अंतराष्ट्रीय मानक संगठन का प्रस्ताव।
Itai - itai
इटाई - इटाई
कैडमियम विषक्तन द्वारा उत्पन्न कष्टदायी अस्थि रोग, जो सर्वप्रथम जापान में हुआ (जापानी भाषा में इटाई का अर्थ कष्ट है।
Jet aeration
प्रवेगी वातन
आपंक सक्रियण की वह प्रक्रिया जिसमें छिद्रित पाइपों द्वारा वातनटंकी की लगभग एक चौथाई गहराई तक वायु के बड़े बुलबुलों का प्रवेश कराया जाता है।
Jet stream
जेट - प्रवाह
क्षोभ मंडल में भूपृष्ठ से लगभग 12,000 मीटर की ऊंचाई पर क्षैतिज दिशा में चलने वाली वायुधारा।