विद्युत अपघटन द्वारा उत्पन्न गैस के कारण विद्युत अपघट्य का संचलन।
Gas Tight Cell
गैस-रोधी सेल
ऐसी विशिष्ट सेल, जो दाब-मोचन वाल्व के बिना प्रत्येक परिस्थिति में समुद्रित होता है।
Gauge
प्रमापी/गेज
विभिन्न प्रकार के मापन की युक्ति।
Gauss
गाउस
फ्लक्स-घनत्व या चुंबकीय प्रेरण की C.G.S. विद्युत चुंबकीय इकाई। यह एक मेक्सवेल प्रतिवर्ग सेंटीमीटर के बराबर होती है।
Generator
जनित्र/जेनरेटर
यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित करने वाला एक यंत्र या मशीन।
Gilbert
गिल्बर्ट
चुंबकत्व वाहक बल की C.G.S. विद्युत चुंबकीय इकाई। एक गिल्बई 10/4π एम्पियर वर्त।
Giorgi system (M.K.S.A. system)
जियोर्जि पद्धति (M.K.S.A. पद्धति)
इस पद्धति में मुख्य मात्रक मीटर, किलोग्राम, सेकंड और एम्पियर होते हैं।
Glow discharge
दीप्ति विसर्जन
गैस से विद्युत का इस प्रकार मूल-विसर्जन कि गैस में एक-समान रूप से दीप्त ज्योति या दीप्ति निकलती है। लेकिन इसमें इलेक्ट्रोडों का वाष्पीकरण अधिक नहीं होता और न ही विशेष तापन होता है। इसमें आवाज भी अधिक नहीं होती है।
Gram Atom
ग्राम परमाणु
किसी एलीमेंट का द्रव्यमान, जिसको ग्राम में अभिव्यक्त करने पर परमाणु भार की तरह संख्या उपलब्ध होती है।
Gram-equivalent
ग्राम तुलयांक
पदार्थ का ग्राम में द्रव्यमान, जो उसके रासायनिक तुल्यांक द्वारा मापा जाता है।