संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के कोनीफरेलीज़ गण का एक अनंतिम वंश। जुरासिक युग के इन शंकुओं में बड़े बीजाण्डधर शल्क होते हैं।
Parataxodium
पैराटैक्सोडियम
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के कोनीफरेलीज़ गण का एक वंश। क्रिटेशस युग की इन पत्रिल शाखाओं में नर तथा मादा शंकु होते हैं।
Paratetracytic
पराचतुष्कोशिकीय
(रंध्र संमिश्र) जिसमें दो लम्बी सहायक कोशिकाएँ द्वार- कोशिका के समान्तर स्थित होती हैं तथा दो सहायक कोशिकाएँ ध्रुवी होती हैं।
Parenchyma
मृदूतक, पैरेनकाइमा
सेलुलोस की पतली दीवारों वाली गोल कोशिकाओं का ऊतक जो पादपों का आधार-ऊतक होता है। सामान्यतः ये वल्कुट तथा मज्जा में होता है परन्तु संवहनी ऊतकों में की जीवित कोशिकाएँ भी ये ही होती हैं।
Parichnos
पैरिक्नॉस
लेपिडोडेन्ड्रॉन के तनों के पर्णदाग की सतह पर बिन्दी-जैसे निशान जो संवहन-पूल के निशान के दोनों तरफ स्थित होते हैं।
Parka
पार्का
एक हरित शैवाल वंश। डिवोनियन युग के इन पौधों का थैलस अवतल होता है तथा बीजाणुधानियाँ बिम्बाकार होती हैं।
Patinati
पैटीनाटी
परागाणु अधोप्रभाग जिसमें वे परागाणु सम्मिलित हैं जिसमें पैटिना होती है।
Pecopteris
पेकॉप्टेरिस
पैलियोज़ोइक युग के पर्णांगवत् पत्र समूह का एक वंश। ये बड़े-बड़े पर्ण कई बार पिच्छकी होते हैं। छोटे पिच्छक अपने समूचे आधार से जुड़े होते हैं। ये सारोनियस तथा कई सत्य पर्णांगों की तथा कुछ टेरिडोस्पर्मों की पत्तियाँ हैं।
Peel
पील
पील प्रविधि से प्राप्त अश्मीभूतावशेषों की पतली, टिकाऊ काट।
Peel method
पील प्रविधि
अश्मीभूतावशेषों के पतले काट प्राप्त करने की विधि। इसमें एक घोल को नमूने के ऊपर उड़ेल दिया है और बाद में उसे एक पतली छीलन के रूप में उतार दिया जाता है।