logo
भारतवाणी
bharatavani  
logo
Knowledge through Indian Languages
Bharatavani

Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)
A B C D E F G H I J K L M N O P Q R S T U V W X Y Z

Please click here to read PDF file Palaeobotany Definitional Dictionary (English-Hindi)

Podozamites
पोडोज़ैमाइटीज
संवहनी पादपों के जिम्नोस्पर्मोप्सिड़ा वर्ग के कोनीफरेलीज गण का एक अनंतिम वंश। मीसोज़ोइक युग की ये कुन्ताकार पत्तियाँ एक लम्बे अक्ष पर सर्पिलतः विन्यस्त होती हैं।

Polar
सध्रुव
(परागाणु) जिसमें दो ध्रुव स्पष्ट हों।

Polar area
ध्रुवीय क्षेत्र
परागाणु के ध्रुव के आसपास का क्षेत्र। यहाँ पर समान्यतया रंध्र आदि नहीं होते।

Polar area index
ध्रुवीय क्षेत्रांक
ध्रुवीय क्षेत्र की अधिकतम चौड़ाई का परागाणु की अधिकतम चौड़ाई के साथ अनुपात।

Polar axis
ध्रुवीय अक्ष
परागाणु के दो ध्रुवों को ज़ोड़ने वाली काल्पनिक रेखा।

Polarity
ध्रुवीयता
परागाणु के आकार की दशा, जो यह निर्धारित करती है कि परागाणु ध्रुव वाला है या नहीं।

Pollen
पराग
फूलों के पुंकेसर की धूलि। यह वास्तव में परिपक्व लघुबीजाणुओं का समूह है। आवृतबीजियों तथा अनावृतबीजियों में इन लघुबीजाणुओं के दूरस्थ पार्श्व में अंकुरण रंध्र होता है।

Pollen analyis
पराग विश्लेषण =Palynology

Pollen chamber
पराग-कक्ष
कुछ अनावृतबीजियों के बीजाण्ड से सिरे पर स्थित एक छोटी सी गुहा, जहाँ पर राग-कण एकत्र होकर अंकुरित होते हैं।

Pollen rain
पराग वर्षा
पादपों के परागकणों का जल तथा स्थल पर अत्यधिक संख्या में एकत्र होना। वह स्तरों के रूप में परिरक्षित हो जाता हैं तथा पुराने जमाने के पौधों की कहानी बतलाता है।


logo